-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Devendra Fadnavis Reaction On Honey Trap Allegation Nana Patole Maharashtra Assembly
नो हनी, नो ट्रैप! CM फडणवीस ने विपक्ष को जमकर धोया, बोले- बिना सबूत के…
- Written By: सोनाली चावरे
Honeytrap Case: विधान मंडल में नासिक का हनी ट्रैप मामला सुर्खियों में रहा। सीएम फडणवीस ने 'नो हनी, नो ट्रैप' कहकर विपक्ष के दावों की हवा ही निकाल दी। उन्होंने कहा किसका हनी ट्रैप किया गया है?

सीएम फडणवीस (pic credit; social media)
Maharashtra Honey Trap Case: विधान मंडल का मानसून सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। तीन सप्ताह तक चले सत्र के तीसरे और आखिरी सप्ताह के दौरान नासिक का हनी ट्रैप मामला सुर्खियों में रहा। हनी ट्रैप प्रकरण की वजह से विपक्षी गठबंधन को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया था।
शरद पवार की राकां के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कथित हनी ट्रैप ‘गुजरात पैटर्न’ कह कर सरकार पर निशाना साधा था, तो वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को विधान भवन में एक पेन ड्राइव दिखाते हुए सरकार से हनी ट्रैप में फंसे लोगों के नाम उजागर करने की मांग की थी।नाना पटोले ने कहा था कि आप नाम बताएं या फिर हम जानकारी सार्वजनिक कर देंगे लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ‘नो हनी, नो ट्रैप’ कहकर विपक्ष के दावों की हवा ही निकाल दी।
किसका किया हनी ट्रैप?
एक राजनेता के नासिक में 72 अधिकारियों और कुछ मंत्रियों की वीडियो बनाए जाने की अफवाह मानसून सत्र के दौरान फैल गई। जिसके चलते राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया था। पटोले ने गुरुवार को विधानसभा में औचित्य के मुद्दे पर बोलते हुए आरोप लगाया कि मंत्रालय, नासिक और ठाणे हनी ट्रैप का केंद्र बन गए हैं। इसके माध्यम से राज्य के गोपनीय दस्तावेज सीधे असामाजिक तत्वों के हाथों में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नाना और आव्हाड के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सदन में हनी ट्रैप की चर्चा हो रही है, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि किसका हनी ट्रैप किया गया है?
सम्बंधित ख़बरें
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
अमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
इसे भी पढ़ें – नाना पटोले का आरोप, भाजपा ‘हनी ट्रैप’ वाली सरकार, नहीं देना चाहती कोई जवाब
समय बर्बाद न करने की नसीहत
सीएम फडणवीस ने कहा कि नाना पटोले का बम हम तक नहीं पहुंचा। उन्होंने नाना को नसीहत देते हुए कहा कि यदि कोई घटना होती है, तो उसे दृढ़ता पूर्वक प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इसमें पूर्व मंत्रियों का जिक्र हो रहा है। इसलिए पूर्व मंत्री एक-दूसरे को देख रहे हैं। लेकिन किसी भी पूर्व मंत्री के हनी ट्रैप मामले में कोई शिकायत नहीं है। ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि एक शिकायत नासिक से आई थी। यह शिकायत उपजिलाधिकारी के संबंध में थी।
एक महिला ने शिकायत की थी लेकिन बाद में उसने वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि नाना आप लगातार होटल से संबंधित जिस व्यक्ति का उल्लेख कर रहे थे। वह व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष है, वह कांग्रेस से चुनाव लड़ चुका है। मुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा कि इस तरह सदन का समय बर्बाद करना, सदन छोड़कर चले जाना ठीक नहीं है। सबूत सही तरीके से पेश करना चाहिए।
जन सुरक्षा अधिनियम पर आव्हाड की क्लास
मुख्यमंत्री ने कहा कि जितेंद्र आव्हाड ने कल पब्लिक सेफ्टी एक्ट के संदर्भ में बात की थी। सबसे पहले आप वामपंथ और कट्टर वामपंथ के बीच के अंतर को समझें। संक्षेप में कहें तो, इस्लाम और आईएसआईएस में जो अंतर है वही वामपंथ और कट्टर वामपंथ में है। इस्लाम एक धर्म है और आईएसआईएस एक विचारधारा है। दुनिया में इस्लामी चरमपंथ नाम की एक शब्दावली गढ़ी गई है।
इसका इस्तेमाल आईएसआईएस के लिए किया जाता है। इसका मतलब मुस्लिम धर्म का पालन करना नहीं है। साथ ही, कट्टर वामपंथ का मतलब वामपंथी चरमपंथी है। उन्होंने याद दिलाया किसी भी व्यक्ति पर कानून के तहत मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जन सुरक्षा अधिनियम किसी को यह नहीं कहता कि आंदोलन न करें, सरकार के खिलाफ न बोलें, न लिखें। यह कानून केवल उन संगठनों पर प्रतिबंधित करने के लिए है जो माओ की कट्टर वामपंथी विचारधारा का प्रचार करने और भारत के संविधान के विरुद्ध अराजकता फैलाने की कोशिश करनेवाले प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए है।
उद्धव के साथ मीटिंग
दो दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से दो बार हुई मीटिंग पर फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मुझे ‘हिंदी अनिवार्य क्यों है’, इस पर लेखों का संग्रह दिया था। मैंने कल पुस्तिका पढ़ी। उन्होंने आगे कहा कि इस मुलाकात का मतलब यह नहीं कि वह गठबंधन के लिए मिलने आए थे। उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 1 से 12 तक हिंदी अनिवार्य करने संबंधी रिपोर्ट ठाकरे मंत्रिमंडल के समक्ष आई थी, और ठाकरे मंत्रिमंडल ने उसे स्वीकार कर लिया था, ऐसा भी मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस समय दावा किया है।
मुंबई को महाराष्ट्र से तोड़ने की साजिश
आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर फडणवीस ने विपक्ष खासकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उन्हीं की रणनीति पर घेरते हुए पर जोरदार हमला बोला। फडणवीस ने विधानसभा में मुंबई पर अन्ना भाऊ साठे की कविता की कुछ पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि चार महीने बाद मुंबई को तोड़ने की साजिश का राग अलापने लगेंगे। लेकिन मैं अभी से कह रहा हूं, मुंबई को महाराष्ट्र से कोई नहीं तोड़ सकता, चाहे किसी का बाप, बाप का बाप, बाप का बाप या दादा भी आ जाए।
मुंबई महाराष्ट्र की है और महाराष्ट्र ही रहेगी। ‘महाराष्ट्र में, मुंबई में, मराठी लोगों की आवाज बुलंद रहेगी। सरकार मुंबई को एक आधुनिक, समावेशी मुंबई, एक प्रगतिशील महाराष्ट्र बनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने धारावी पुनर्विकास के मुद्दे पर कहा कि अदानी को कोई जमीन नहीं दी गई है, यह जमीन डीआरपी को दी गई है, जो एक विशेष प्रयोजन वाहन है। इसमें सरकार भी भागीदार है। इसमें अदानी एक डेवलपर और भागीदार के रूप में आए हैं।
Devendra fadnavis reaction on honey trap allegation nana patole maharashtra assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM












