- Hindi News »
- Politics »
- Today In Loksabha Sonia Gandhi Comment Ruling Party Angry And Demand Apologize
सोनिया की टिप्पणी पर आज सदन में खूब हंगामा, नाराज सत्तापक्ष ने खड़ा कर दिया नया बखेड़ा
BJP ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की एक टिप्पणी पर उनसे माफी की मांग करी है, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्तापक्ष के सांसद अपने स्थान पर खडे हो गए और यह मांग रख दी।
- Written By: सौरभ शर्मा

सदन में हंगामे के दृश्य (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की एक टिप्पणी पर उनसे माफी की मांग करते हुए और विपक्षी सदस्यों ने अमेरिका के जवाबी शुल्क (टैरिफ) को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के लगभग पांच मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सत्तापक्ष के कई सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और सोनिया गांधी से माफी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।
दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी दलों के सदस्यों ने अमेरिकी टैरिफ के विषय को लेकर सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामे के बीच ही, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने मंत्रालय से संबंधित एक पूरक प्रश्न का उत्तर देने के लिए खड़ी हुईं, तब भी भाजपा सदस्यों का हंगामा जारी रहा।
संसद का अपमान करना सोनिया गांधी की परंपरा
भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख करते हुए यह कहते सुने गए, उन्होंने संसद का अपमान किया है। वह जब चाहती हैं संसद पर हमला करती हैं, राष्ट्रपति पर हमला करती हैं, उप राष्ट्रपति पर हमला करती हैं। सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं। दूसरी तरफ, विपक्षी सदस्यों ने प्रधानमंत्री जवाब दो और प्रधानमंत्री सदन में आओ’ के नारे लगाए। नारेबाजी नहीं थमने पर बिरला ने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर पांच मिनट पर सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे का मोह पड़ा भारी! JDU सांसद गिरिधारी यादव की कुर्सी पर संकट; ओम बिरला ने इस वजह से थमाया नोटिस
नागरिकता मिलने से पहले ही कैसे बन गया था वोटर आईडी? सोनिया गांधी से कोर्ट ने मांगा जवाब
परिसीमन: 2009 का नुकसान होगा पूरा? विदर्भ को वापस मिलेंगी छीनी गई सीटें, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
Women Reservation: लोकसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी 273 सीटें, कुल सांसदों की संख्या में भी होगा इजाफा
सोनिया गांधी ने बीते दिन लगाया था आरोप
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की प्रमुख सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को सरकार पर वक्फ़ संशोधन विधेयक को मनमाने ढंग से पारित कराने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि यह विधेयक संविधान पर सरेआम हमला है तथा यह समाज को स्थायी ध्रुवीकरण की स्थिति में बनाए रखने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने संसद भवन परिसर में संपन्न सीपीपी की बैठक में एक राष्ट्र, एक चुनाव’ संबंधी विधेयक, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, भारत के पड़ोसी देशों की राजनीतिक स्थिति, संसद में गतिरोध, विपक्ष के नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं दिए जाने और कई अन्य विषयों को लेकर सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखे प्रहार किए थे। दूसरी तरफ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है।
( ऐजेंसी इनपुट के साथ )
Today in loksabha sonia gandhi comment ruling party angry and demand apologize
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMAaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














