Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बिहार की सड़कें खून से लाल…कोमा में नीतीश सरकार’, क्राइम के बढ़ते ग्राफ पर तेजस्वी का तीखा प्रहार

Tejashwi Yadav: राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Sep 12, 2025 | 07:25 PM

राजद नेता तेजस्वी यादव (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Leader Of Opposition Tejashwi Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, विपक्ष लगातार हमलावर होता जा रहा है।  राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपराध के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बिहार की सड़कों को लाल रंग से रंग दिया गया है।

तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, ‘बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। सड़कें खून से लाल हो गई हैं और सरकार कोमा में है। मुझे जानकारी मिली है कि खरौली विधायक के ड्राइवर की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से हत्याएं की जा रही हैं।’ तेजस्वी ने आगे कहा कि, ‘यह कितनी घिनौनी मानसिकता है। एक हत्या हुई है और उपमुख्यमंत्री ऐसा बयान दे रहे हैं, यह शर्मनाक है। जरा सोचिए, सत्ता ऐसे लोगों के हाथों में कैसे आ गई है? वे यह कहकर हत्या को जायज ठहरा रहे हैं कि हमें चुप रहना चाहिए, क्योंकि इससे हमें फायदा है।’

उपमुख्यमंत्री पर साधा निशाना

तेजस्वी ने कहा कि इस तरह का बयान शर्मनाक करने वाला है, ऐसे लोग उपमुख्यमंत्री बन गए हैं जो लायक भी नहीं। जो भी अपराधी है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों को जल्दी न्याय मिलना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar Budget 2026: बिहार में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, इस विभाग पर मेहरबान हुई नीतीश सरकार

Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने खोला खजाना, 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश; महिला और युवाओं के लिए ये खास ऐलान

VIDEO: जेल से सत्ता तक का सफर! एम्बुलेंस से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, शपथ के बाद छुए नीतीश कुमार के पैर

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू: बायो के पेपर के साथ 13 लाख छात्र मैदान में, जूता पहनने पर पाबंदी और कड़ी चेकिंग

‘भाजपा वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही’

राजद नेता ने कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां का एआई (AI) जनरेटेड वीडियो पोस्ट करने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इनके पास कहने को कुछ नहीं है, मैंने वीडियो नहीं देखा है। भाजपा केवल वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। नरेंद्र मोदी के शब्द सबने सुने हैं। भाजपा ने अपमानित किया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार को डीएनए की गाली दी गई थी।

ये भी पढ़ें : चुनावी राज्य बिहार से लेकर बंगाल तक… PM मोदी करेंगे 5 प्रदेशों का दौरा, जनता के लिए खोलेंगे खजाना

‘चुनाव है इसलिए आ रहें PM’

बिहार यात्रा पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से फिर से यात्रा पर निकल रहे हैं। हम लोग जिस भी जिले में नहीं जा पाए थे, उन जिलों का दौरा कर वहां के लोगों से मुलाकात कर उनकी परेशानी जानेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव है इसलिए आ रहे हैं, चुनाव तक जुमला करेंगे और चुनाव के बाद भूल जाएंगे। यही काम उन लोगों का है।

Tejashwi yadav targeted nitish government over increasing crime in bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 07:25 PM

Topics:  

  • Bihar News
  • Bihar Politics
  • Nitish Kumar
  • RJD Leader Tejashwi Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.