महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सियासी संग्राम: अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
Abhijeet Dipake news: महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले पर सियासी बवाल। CJP संस्थापक अभिजीत ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। सोनम वांगचुक भी आंदोलन में होंगे शामिल।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
अभिजीत दीपके (सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhijeet Deepake Spoke On Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि NEET विवाद के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर लीक ने एक बार फिर परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रही है।
नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपके ने दावा किया कि महाराष्ट्र में परीक्षा से ठीक एक दिन पहले TET को रद्द करना पड़ा, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से शिक्षक और अभ्यर्थी TET घोटालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के बजाय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। दीपके ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए कहा कि शिक्षा सुधार और पारदर्शिता की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल होंगे।
दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के कथित पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET विवाद के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर लीक ने यह साबित कर दिया है कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
सम्बंधित ख़बरें
MPSC ऑनलाइन परीक्षा पर छात्रों से चर्चा के बाद ही हो फैसला, अफवाह फैलाने वाले कोचिंग सेंटर्स को CM की चेतावनी
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
नागपुर में ‘प्रशासन जगाओ’ आंदोलन, ऑनलाइन संच मान्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना
Prayagraj: यूपी राजर्षि टंडन और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर CJP ने केंद्र सरकार को घेरा
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके ने कहा कि महाराष्ट्र में परीक्षा शुरु होने से एक दिन पूर्व TET रद्द करनी पड़ी। क्योंकि इसका भी प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने आया। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने भिवंडी से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया गया है।
दीपके ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2017 से शिक्षक और अभ्यर्थी TET घोटालों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन फिर भी सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार करने के बजाय पढ़ने लिखने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि चाहे राज्य स्तर की परीक्षा हो या राष्ट्रीय स्तर की, केंद्र की सरकार निष्पक्ष परीक्षा कराने में नाकाम रही है।
छात्रों को आवाज उठाने की अपील
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है और छात्रों से इस मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाने की अपील की। साथ ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने वाले धन के स्रोत पर भी सवाल खड़े किए। इस बीच अभिजीत दीपके ने घोषणा की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
‘प्रधान गो बैक’ अभियान की तैयारी में CJP
बता दें कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले सोनम वांगचुक रविवार से जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन में शामिल होंगे और वहीं अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस आंदोलन कि तैयारी को देखते हुए दीपके ने पहले से ही ‘प्रधान गो बैक’ अभियान की भी शुरुआत कर चुके हैं। इसके साथ ही छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
