Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वक्फ बिल पास होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के मुस्लिम नेता ने छोड़ी पार्टी, पूर्व विधायक अब्राहनी ने दिया इस्तीफा

संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशाेधन बिल पास होने के बाद बीजेपी के सहयोगी दलों के कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। वहीं कांग्रेस का एक बड़े मुस्लिम चेहरे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 05, 2025 | 09:11 AM

राहुल गांधी के सािा यूसुफ अब्राहनी (सोर्स: एक्स@yusuf_abrahani)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस एक तरफ जहां खुद को मजबूत करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में एक बार फिर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। संसद के दोनों सदनों से वक्फ संशाेधन बिल पास होने के बाद बीजेपी के सहयोगी दलों के कई मुस्लिम नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। वहीं कांग्रेस का एक बड़े मुस्लिम चेहरे ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी ने पार्टी के सभी पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब्राहनी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है, साथ ही उसकी एक प्रति मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा व सांसद गायकवाड़ को भी भेजी है।

कांग्रेस इस्तीफा देने के बारे में यूसुफ अब्राहनी ने बताया कि पार्टी की बहुत बुरी हालत है और इसके जिम्मेदार पार्टी के नेता ही है। उन्होंने यह बात राहुल गांधी को विस्तार से बताई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे वे बहुत निराश है। कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही कांग्रेस के कई और नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। पिछले साल संजय निरुपम और मिलिंद देवड़ा के साथ दिवंगत बाबा सिद्दीकी और फिर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai News: 2002 चुनाव से जुड़ा मामला, आरक्षित सीट पर जीतने वाले पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR

Mumbai में प्राकृतिक तालाबों की खोज शुरू, बीएमसी करेगी सर्वे और पुनर्जीवन की तैयारी

Mumbai SRA Scheme: झोपड़पट्टी पुनर्वास इमारतों को राहत, ऊंचाई के हिसाब से तय होगा मेंटेनेंस फंड

Mumbai में ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में चल रहे फर्जी क्लिनिक का पर्दाफाश, मरीजों की जान से खेल रहे थे आरोपी

कई मुस्लिम संगठनों से जुड़ाव

पेशे से वकील यूसुफ अब्राहनी कई मुस्लिम संगठनों और एसोसिएशन से भी जुड़े हुए हैं। वे वर्तमान में इस्लाम जिमखाना के अध्यक्ष हैं। पूर्व में, उन्होंने राज्य मंत्री के दर्जे के साथ म्हाडा के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। वे मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। अब्राहनी ने पद से इस्तीफा देने के साथ-साथ कांग्रेस की सदस्यता भी छोड़ दी है।

राजनीति की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हालांकि पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी ने अपनी भविष्य की रणनीति के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दिए इस्तीफा पत्र में उन्होंने कांग्रेस और पार्टी से मिले स्नेह के लिए धन्यवाद भी दिया है।

Former maharashtra mla yusuf abrahani resigned from congress

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 09:11 AM

Topics:  

  • Congress
  • Maharashtra Politics
  • Mallikarjun Kharge
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.