Congress News: केपीसीसी अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, कहा- पद और सत्ता चाहिए तो….
Karnataka Congress News: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। हरिप्रसाद ने कहा कि 'पद और सत्ता चाहिए तो डी.के. शिवकुमार के साथ जाएं।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
बी.के. हरिप्रसाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Big Statement Of Karnataka Congress Committee President B.K. Hariprasad: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद के एक बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी। गुरुवार बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि जो लोग पद और सत्ता की राजनीति करना चाहते हैं, वे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ जा सकते हैं। और जो लोग संगठन को मजबूत करना चाहते हैं वे मेरे साथ रहे… उनका स्वागत है।
दरअसल बेंगलुरु में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मुलाकात के बाद अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद मीडिया से बात कर रहे थे। हरिप्रसाद ने कहा कि जो लोग सत्ता और पद चाहते हैं, वे डी.के. शिवकुमार के साथ जा सकते हैं। जो लोग पार्टी को संगठित और मजबूत बनाना चाहते हैं ऐसे इच्छुक कार्यकर्ता मेरे साथ आ सकते हैं। आइए, जिम्मेदारियां बांटकर काम करें और पार्टी को आगे बढ़ाएं। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।
जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करना होगा
हरिप्रसाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में होने वाले बदलावों को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कार्यकर्ताओं के हितों और कल्याण की जिम्मेदारी वह खुद संभालेंगे। सरकार और संगठन में अलग-अलग स्तरों पर काम कर चुके लोगों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस; प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने BJP सरकार को घेरा
MP Rajya Sabha Polls: मप्र में दिल्ली से भोपाल तक बढ़ी सियासी तपिश, दोनों खेमों में बैठकों का दौर जारी
लोकायुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उमंग सिंघार का भाजपा सरकार पर हमला, पूछा- कौन सी संस्था बची है अब…
सिवनी में बड़ा हादसा: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त, टक्कर के बाद लगी आग
यह भी पढ़ें- दिल्ली और बिहार के बाद… हैदराबाद में आग का तांडव, अमीरपेट में धू-धू कर जली तीन मंजिला इमारत; मची अफरा-तफरी
राष्ट्रीय नेतृत्व का जिक्र करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे है। अगर हम उनके प्रयासों को और मजबूती देना चाहते हैं, तो हमें भी उनकी तरह सड़कों पर उतरकर जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करना होगा और आंदोलनों में अपनी सक्रिय भागीदारी तय करनी होगी।”
हर परिस्थिति में देंगे कार्यकर्ताओं का साथ
हरिप्रसाद ने यह भी चेतावनी दी कि उनके बयान का कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उनकी टिप्पणी केवल संगठनात्मक जिम्मेदारियों और पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर की गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में वह उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके हित व पार्टी के संगठनात्मक कामकाज को लेकर ही काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक उनका यह बयान उन पूर्व मंत्रियों के लिए था जो शिवकुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के लिए सक्रिय रूप से लॉबिंग कर रहे हैं।
बीजेपी और आरएसएस के प्रखर आलोचक
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने बी.के. हरिप्रसाद के सदाशिवनगर स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। बता दें कि पूर्व में राज्यसभा और कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रह चुके हरिप्रसाद को कांग्रेस ने नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरिप्रसाद बीजेपी और आरएसएस के प्रखर आलोचक हैं।
