-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Bjp Will Fight The Municipal Elections Alone Shinde Said Dont Consider Us Weak
Maharashtra Politics: महायुति में बढ़ी खाई…BJP अकेले लड़ेगी मनपा की ‘लड़ाई’! शिंदे बोले- हमें कमज़ोर न समझें
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद से बीजेपी के हौसले काफी बुलंद हैं। यही वजह है कि अब मनपा चुनाव में भाजपा अकेले लड़ने की योजना बना रही है। इसे लेकर महायुति में दरार बढ़ गई है...

एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 132 सीटें जीतने के बाद बीजेपी के हौसले काफी बुलंद हैं। यही वजह है कि अब वह आने वाले दिनों में मनपा चुनाव खुद के दम पर लड़ने की योजना बना रही है। हाल ही में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के सीनियर नेताओं ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा कि हमें महायुति के साथ नहीं बल्कि खुद के बल रही पर चुनाव लड़ने चाहिए।
उनका मानना है कि हाल के विधानसभा चुनाव में राज्य के सभी हिस्सों से बीजेपी को अच्छा जनसमर्थन मिला है। ऐसे में अब मनपा चुनाव के लिए हमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना या फिर अजित पवार की एनसीपी की जरूरत नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी पार्टी नेताओं के इस राय से सहमत नज़र आ रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि शुक्रवार को दिल्ली में फडणवीस ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विस्तार से चर्चा की है। माना जा रहा है कि 22 फरवरी को पुणे दौरे पर आ रहे शाह के साथ फडणवीस इस बारे में आगे की बातचीत करेंगे। हालांकि बीजेपी के अकेले चुनाव लड़ने की योजना से शिंदे कैंप में हलचल तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
राज्य में बाल विवाह रोकने के लिए अपनायी जाएगी राजस्थान मॉडल, मंत्री अदिती तटकरे ने बताया सरकार का प्लान
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
महायुति साथ मिल कर लड़ें चुनाव
महायुति में शामिल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि हमारी शिवसेना को कमज़ोर नहीं समझा जाना चाहिए। उनका मत है कि महायुति में शामिल सभी दलों को मिल कर चुनाव लड़ना चाहिए। अकेले चुनाव लड़ने से इसका खामियाजा महायुति में शामिल सभी दलों को उठाना पड़ सकता है।
शिंदे ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब हाल ही में सीएम फडणवीस ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ उनके दादर स्थित घर पर मुलाक़ात की थी। इसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में नया खेला होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बीजेपी-शिंदे के बीच चौड़ी हो रही हैं खाई
नई महायुति सरकार के गठन के बाद से बीजेपी और शिंदे के बीच की खाई चौड़ी होती जा रही है। शिंदे, दोबारा सीएम न बनाए जाने से नाखुश हैं। यहां तक कि वे सीएम फडणवीस की बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे हैं।
आरोप यह भी लग रहे हैं कि डिप्टी सीएम शिंदे महायुति के अंदर खुद की अलग ‘सरकार’ चला रहे हैं। उनका यह रवैया बीजेपी को नागवार गुज़र रहा है। यही वजह है कि अब मनपा चुनाव में बीजेपी अपने बलबूते मैदान में जाना चाहती है। ताकि महायुति सरकार की तरह मनपा में अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए शिंदे पर निर्भर न रहना पड़े।
राजनीति से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अक्टूबर-नवंबर में चुनाव के संकेत
हाल ही में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने यह संकेत दिए थे कि विभिन्न जिलों में लंबित मनपा चुनाव इस साल मार्च-अप्रैल महीने में कराए जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चल रही सुनवाई पर टिकी है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ओबीसी आरक्षण का मामला अभी भी सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ओबीसी आरक्षण व वार्ड पुनर्गठन की याचिका पर शीर्ष अदालत में अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि मनपा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में हो सकते हैं।
सबसे अहम मुंबई बीएमसी का चुनाव
जानकारों का कहना है कि इसमें सबसे अहम देश की सबसे अमीर माने जाने वाली मुंबई बीएमसी का चुनाव है। जिस पर काबिज़ होने के लिए महायुति में शामिल बीजेपी और शिंदे सेना के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
Bjp will fight the municipal elections alone shinde said dont consider us weak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













