-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jharkhand »
- Jpsc Jssc Protest Sanjay Seth Challenges Rahul Gandhi Ranchi
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
- Written By: प्रिया जैस
JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा नेता संजय सेठ ने राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को रांची आकर CM आवास के बाहर धरना देकर इस्तीफा मांगने की चुनौती दी।

संजय सेठ और राहुल गांधी (सौजन्य-IANS)
JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी मामला बढ़ता जा रहा है। एक ओर तो छात्र नेता भूख हड़ताल पर बैठकर सरकार से बातचीत कर रहे है। तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष राज्य सरकार पर हावी हो रही है और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे है। भाजपा ने अब राहुल गांधी को सीएम आवास घेरने का खुला चैलेंज दे दिया है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को मुलाकात की। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और आदित्य साहू ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और झारखंड सरकार और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
फूट डालो और राज करो की नीति
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “पहले ही दिन 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री को छात्रों से मिलने आना चाहिए था। ये हमारे बच्चे हैं, हमारी बेटियां हैं और सरकार 16 दिनों तक चुप रही। अब, जिस तरह अंग्रेजों ने ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति अपनाई थी, राज्य सरकार भी वही नीति अपना रही है। अलग-अलग संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है और नाटक कर रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
सरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
लखनऊ में तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज, सीएम योगी ने भरी हुंकार, कहा- भारत के युवा ऊर्जा का प्रतीक
VIDEO | Ranchi: Mos Defence and Ranchi MP Sanjay Seth meets protesting students at Jaipal Singh Munda Stadium, says, “Rahul Gandhi is the biggest factory of lies in India, and the country knows it. He should come to Ranchi and Jharkhand if he has even a little morality left. I… pic.twitter.com/aqZI1VOjjB — Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2026
राहुल गांधी देश में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “राहुल गांधी, झारखंड की जनता आपको बुला रही है। राहुल गांधी देश में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री के मालिक हैं। राहुल गांधी के दोहरे चरित्र के बारे में देश जानता है। वे हर चीज को राजनीतिक नजरिए से देखते हैं। यहां कोई राजनीतिक फायदा नहीं है, क्योंकि आप (कांग्रेस) सरकार में हैं। आप तो वहीं भागते हैं जहां चुनाव होते हैं।
मंत्री ने कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा, “राहुल गांधी, अगर आपमें थोड़ी भी नैतिकता बची है। अगर आपमें हिम्मत है तो रांची आइए। अगर हिम्मत है तो मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैठें और मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगें।”
राहुल गांधी पर ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप
संजय सेठ ने रांची में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन की तुलना दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों से करके गांधी पर “दोहरा मापदंड” अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दोहराया कि भाजपा छात्रों के साथ खड़ी रहेगी और इस मामले में उनकी मांगों का समर्थन करेगी।
यह भी पढ़ें – देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आधी रात को आंदोलन खत्म कराने की हुई कोशिश? सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार और इंडिया ब्लॉक को भी निशाना बनाते हुए आरोप लगाया कि NSUI और JMM युवा मोर्चा के सदस्यों को विरोध प्रदर्शन में इसलिए शामिल किया जा रहा है ताकि छात्रों को “बांटा जा सके” और उनके आंदोलन को कमजोर किया जा सके।
संजय सेठ ने कहा, “बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, उनकी सेहत बिगड़ रही है और 16 दिन बीत चुके हैं। इन 16 दिनों में राज्य सरकार जिस तरह से ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपना रही है, वह सही नहीं है। और सरकार कितनी डरी हुई है? उनमें बच्चों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। सोलह दिन बीत गए और वे एक भी कदम नहीं उठा पाए हैं। उन्हें किस बात का डर है? डर क्या है? वे सीबीआई जांच क्यों नहीं करवाते।”
Jpsc jssc protest sanjay seth challenges rahul gandhi ranchi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान
Aug 09, 2026 | 01:01 PMदतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
Aug 09, 2026 | 12:56 PMRaksha Bandhan: बहनें ट्राई करें ये 7 ट्रेंडी आउटफिट आइडिया, ट्रेडिशनल से इंडो वेस्टर्न तक हर लुक लगेगा खास
Aug 09, 2026 | 12:52 PMजल्द मिलेगा अयोध्या राम मंदिर को नया CEO! 5,300 आवेदन में से 18 नाम फाइनल, इस तारीख को होगा ऐलान
Aug 09, 2026 | 12:47 PMसरकार से बातचीत बेनतीजा, भूख हड़ताल पर छात्र नेता महतो को चढ़ा सलाइन; 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
Aug 09, 2026 | 12:46 PMब्रेट ली ने बताया क्रिकेट का असली GOAT कौन? सचिन नहीं बल्कि इस दिग्गज को दी सबसे बड़ी उपाधि
Aug 09, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












