चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर BJP की हरी झंडी, प्रदेश अध्यक्ष बोले- LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें
क्या चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार चुनाव? पिछले कई महीनों से चल रहे इस सवाल के बीच अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन के घटक दल अपनी सीट पर किसे लड़ाते हैं, ये उनका मामला है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
चिराग पासवान और नीतीश कुमार, फोटो - सोशल मीडिया
पटना : बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या चिराग पासवान लड़ेंगे चुनाव? ये कयास पिछले कई महीनों से लगाए जा रहे हैं। लेकिन, अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद चिराग पासवान के उम्मीदवारी को लेकर सबकुछ क्लियर हो गया है।
दरअसल, लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना को भाजपा ने हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के कयासों के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा?
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि गठबंधन के घटक दल अपनी सीट पर किसे लड़ाते हैं, ये उनका मामला है। आपको बता दें कि पिछले कई सारे इंटरव्यू में चिराग पासवान लगातार बिहार और बिहारी फर्स्ट की बात करते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पप्पू यादव को जान से मारने की ऑफिशियल धमकी, आरोपी ने छोड़ा पता-आधार और नंबर, परिवार को भी उड़ाने की कही बात
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Bankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद क्या बोले चिराग
हालांकि, बीते दिनों सीएम नीतीश से मुलाकात करने के बाद चिराग ने कहा था कि सीएम पद की वैकेंसी नहीं है लेकिन वो बहुत जल्द बिहार आएंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आगे कहते हैं कि वे राजनीति में आए ही हैं बिहार की सेवा करने के लिए।
दिलीप जायसवाल ने कही ये बात
इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में पत्रकारों से कहा कि गठबंधन के किसी भी दल को यह स्वतंत्रता है कि वह अपनी सीट का उपयोग किस तरह से करते हैं। इसमें कोई संशय की बात नहीं होनी चाहिए।
क्या कहते हैं राजनीतिक विशेषज्ञ?
राजनीतिक विशेषज्ञ, चिराग पासवान के उम्मीदवारी को भविष्य की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं। अगर भविष्य में मौजूदा सीएम नीतीश कुमार पीछे हटते हैं, तो चिराग पासवान का सीएम बनने दावा मजबूत हो सकता है और चुनाव सिर्फ बीजेपी और तेजस्वी यादव तक सीमित न रह सकती है।
वहीं बिहार में बदलाव का नारा बुलंद कर यात्रा पर निकले जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर इस चुनाव में कितने वोट और सीटें हासिल कर पाते हैं, यह सबके लिए उत्सुकता का विषय है। बता दें, चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच गठबंधन की अटकलें समय-समय पर उड़ती रहती हैं।
