Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चूहे-बिल्ली से वोट मांग रहे हैं’, बांकीपुर उपचुनाव में जदयू ने प्रशांत किशोर पर बोला हमला

Bankipur Assembly Bypoll 2026: बांकीपुर उपचुनाव के बीच जदयू ने जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे, इसलिए वे चिड़ियाघर में भी वोट मांग रहे हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 12, 2026 | 12:46 PM

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Bankipur Assembly Bypoll Latest Political Updates: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के पटना स्थित चिड़ियाघर में घूमने पर जदयू ने तंज कसा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशांत किशोर को अपने प्रचार के लिए लोग नहीं मिल रहे, इसलिए वे चूहे, बिल्ली और पेड़-पौधों से वोट मांग रहे हैं।

प्रशांत किशोर पर जदयू का हमला

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “भाजपा के उम्मीदवार (अभिषेक कुमार सिन्हा) ने खुद ही अपना नाम वापस ले लिया और पर्चा बांटने वाला एक राजनीतिक कार्यकर्ता (नीरज कुमार सिन्हा) को अचानक उम्मीदवार बना दिया गया। ऐसा लगता है कि प्रशांत किशोर घबरा गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उनकी (प्रशांत किशोर) हालत यह है कि वह जैविक उद्यान में भी वोट मांग रहे हैं। वहां आने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। वे शेर-चीते से लेकर चूहे, बिल्ली, पेड़-पौधों तक सबसे वोट मांग रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने लिए प्रचार करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO

बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी

हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO

योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में मंदिर के दान का गलत इस्तेमाल मस्जिद की दीवारें बनाने में किया गया था, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “लोग मस्जिदें निजी पैसे से बनाते हैं। कब्रिस्तान की घेराबंदी सरकार करती है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया। लेकिन बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने मंदिरों, कब्रिस्तानों, चर्चों और गुरुद्वारों की घेराबंदी करने का काम किया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इन कामों को लागू करने का काम देख रहे हैं।”

पंजाब कांग्रेस की कलह पर जदयू का बयान

पंजाब कांग्रेस में आपसी कलह की खबरों पर जदयू प्रवक्ता ने कहा, “कांग्रेस धीरे-धीरे एक क्षेत्रीय पार्टी बनती जा रही है। ऐसा लगता है कि इसी वजह से राहुल गांधी का बिहार दौरा टाल दिया गया है। बिहार के लोग यहां का राजनीतिक तमाशा तो नहीं देख पाए, लेकिन वे पंजाब में हो रही घटनाओं को जरूर देख रहे हैं।”

यह भी पढ़ें Explainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!

प्रधानमंत्री मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा पर टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा पर नीरज कुमार ने कहा, “कोई प्रधानमंत्री 40 साल में न्यूजीलैंड गया है। उन्होंने न्यूजीलैंड में भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। यह दोनों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनयिक परंपरा और नीति में नए मानक तय किए हैं। इसके लिए हम उनका आभार और धन्यवाद करते हैं।”

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Bankipur assembly bypoll jdu targets prashant kishor bihar by election political news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 12, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Bihar News
  • Bypoll Election
  • Prashant Kishor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.