Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP में बड़ा बदलाव तय! 19 प्रदेश अध्यक्षों के नाम जल्द घोषित, राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी बस नाम बताना बाकी

वर्तमान BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर प्रभार दिया, 2020 में इन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया। इनका कार्यकाल जनवरी 2023 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक बार 2024 तक बढ़ा गया था।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Apr 07, 2025 | 08:30 AM

पीएम मोदी व RSS प्रमुख मोहन भागवत (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पार्टी आने वाले दिनों में कई प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच रही है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था, जो अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में पार्टी के अंदर नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर विमर्श शुरू होगा।

पार्टी के भीतर कई महीनों से लंबित प्रदेश अध्यक्षों के चयन पर अब अंतिम निर्णय लिया जा रहा है। 37 संगठनात्मक इकाइयों में से 19 में नए अध्यक्ष की नियुक्ति जरूरी है, जिनमें से अब तक 14 राज्यों में नए नाम घोषित किए जा चुके हैं। केवल दिल्ली, हरियाणा और झारखंड में बातचीत शेष है। पार्टी अगले सप्ताह से इन नामों का ऐलान चरणबद्ध तरीके से करने की योजना पर है।

नए अध्यक्ष की नियुक्ति प्राथमिकता

जेपी नड्डा को जून 2019 में कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जनवरी 2023 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। अब जब चुनावी तैयारी के बीच संगठन को नई ऊर्जा देने की जरूरत महसूस की जा रही है, तो नए अध्यक्ष की नियुक्ति स्वाभाविक रूप से प्राथमिकता बन गई है।

सम्बंधित ख़बरें

सोमनाथ मंदिर के जरिये इतिहास बनाम आस्था की बहस, पूर्व पीएम नेहरू के 17 पत्र पर छिड़ा विवाद- VIDEO

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, IMPPA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

ट्रंप के ‘बेतुका’ दावों पर क्यों खामोश है भारत? अपाचे हेलीकॉप्टर से टैरिफ तक, समझें इनसाइड स्टोरी

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पीएम मोदी ने याद किया 1000 साल का संघर्ष; बोले- हमलावरों से नहीं डिगी आस्था

देश की अन्य खबरों से अपटूडेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

प्रक्रिया में देरी की वजह

सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनावों, महाकुंभ, संसद के बजट सत्र और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं के कारण प्रक्रिया में देरी हुई थी। अब तमिलनाडु दौरे के बाद प्रधानमंत्री की सक्रियता बढ़ने से अध्यक्षों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए संघ और अन्य वैचारिक सहयोगियों को भी विश्वास में लिया जा रहा है।

राजनीति से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि वर्तमान के भाजपा अध्यक्ष नड्डा 6 साल से इस पद पर बने हुए हैं। अब नये अध्यक्ष की प्रक्रिया अंतिम पड़ाव में अगले हफ्ते घोषणा होने की पूरी संभावना है।

Big change in bjp names of 19 state presidents announced national president also done

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2025 | 08:30 AM

Topics:  

  • Amit Shah
  • BJP Officials
  • JP Nadda
  • Narendra Modi
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.