- Hindi News »
- Politics »
- Akbaruddin Owaisi Claims Allu Arjun On Sandhya Theatre Stampede Death Says Now Movie Will Hit Telangana Assembly
थिएटर में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने कहा था अब हिट होगी फिल्म! तेलंगाना विधानसभा में गूंजा मुद्दा
रेवंत रेड्डी ने शनिवार को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर यह संगीन आरोप लगाया कि, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन बीते 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर गए थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला

थिएटर में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने कहा था अब हिट होगी फिल्म! तेलंगाना विधानसभा में गूंजा मुद्दा
नवभारत न्यूज डेस्क: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ का मुद्दा तेलंगाना विधानसभा में में भी गूंज रहा है। AIMIM के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा में फिल्मस्टार अल्लू अर्जुन पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने आरोप लगाया कि जब अल्लू अर्जुन को भगदड़ और मौत की खबर दी गई तो उन्होंने कहा कि अब फिल्म हिट होगी।
वहीं इस मामले पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने शनिवार को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर यह संगीन आरोप लगाया कि, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी अल्लू अर्जुन बीते 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2′ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर गए थे।
सीएम रेड्डी ने लगाए आरोप
मुख्यमंत्री रेड्डी ने यह संगीन आरोप लगाया कि भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद भी अभिनेता सिनेमा हॉल से बाहर नहीं गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन बाहर निकाला। इसके साथ ही, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद रेड्डी ने प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए अल्लू अर्जुन पर रोड शो निकालने और भारी भीड़ के बावजूद भीड़ को देखकर हाथ हिलाने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग रिसेप्शन में सजा सितारों का मेला, इस दिन नयनिका संग लेंगे सात फेरे
संपादकीय: भारी वेतन से तेलंगाना की तिजोरी पर बोझ, राज्य के आर्थिक अनुशासन पर उठ रहे हैं बड़े सवाल
गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख; किस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी?
अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर टिकी निगाहें, ‘AA22xA6’ बनेगी पैन-इंडिया धमाका
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत
रेड्डी ने कहा कि थिएटर प्रबंधन ने दो दिसंबर को पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन और अन्य लोगों के आने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में कठिनाइयों का हवाला देते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा कि थिएटर में प्रवेश करने और बाहर निकलने से पहले अभिनेता ने अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलकर भीड़ को देखकर हाथ हिलाया, जिससे हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे।
जानकारी दें कि, हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जो फिलहाल जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
Akbaruddin owaisi claims allu arjun on sandhya theatre stampede death says now movie will hit telangana assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बनेगा भव्य वन भवन, 23.29 करोड़ रुपये मंजूर, पालकमंत्री पंकज भोयर के प्रयास
Mar 04, 2026 | 05:10 PMजॉन ब्लेन को 4 साल बाद फिर से मिला सम्मान, स्कॉटलैंड क्रिकेट ने हॉल ऑफ फेम में दोबारा किया शामिल
Mar 04, 2026 | 05:09 PMआंबेगाव-शिरूर में तांडा बस्तियों के विकास को 8.85 करोड़ की मंजूरी, मूलभूत सुविधाओं को मिलेगा नया संबल
Mar 04, 2026 | 05:09 PMगड़चिरोली जिले के दुर्गम क्षेत्रों में बसों का अभाव, निजी वाहनों में सफर करने को मजबूर, यात्री समेत विद्यार्थी
Mar 04, 2026 | 05:02 PMWorking Women के लिए बेहतरीन Tips, बिना टेंशन ऐसे संभालें न घर और ऑफिस के काम
Mar 04, 2026 | 04:55 PMICC T20I Ranking में अभिषेक शर्मा अब भी टॉप पर, साहिबजादा फरहान ने दूसरे पायदान पर लगाई छलांग
Mar 04, 2026 | 04:55 PMअमेरिका को भारी पड़ेगा ईरान से पंगा…US पर मंडराया हथियार खत्म होने का खतरा, होश उड़ा देगी पेंटागन की चेतावनी
Mar 04, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














