भुजंगासन- पहले योगासन की बात करें तो, यह पेट की मांसपेशियां और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने का काम करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटें और हथेलियों को कंधों के नीचे रखें. धीरे-धीरे ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं और सांस लें और कुछ सेकंड के लिए रुकें। इस एक्सरसाइज से पाचन क्रिया के अलावा शरीर फिट रहता है।