UP Politics: दिल्ली जाकर ‘चाणक्य’ से क्यों मिले संजय निषाद? यूपी की सियासत में बढ़ गई हलचल
यूपी की योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। जहां उन्होंने वर्ष 2027 में यूपी में
- Written By: अभिषेक सिंह
यूपी की योगी सरकार में मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण रही, जिसमें मंत्री संजय निषाद ने मछुआरा समुदाय से जुड़े कई विचाराधीन मुद्दों को गृह मंत्री के समक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय अपने सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहा है और अब समय आ गया है कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाए। डॉ. संजय निषाद ने कहा कि गृह मंत्री ने इस मुद्दे पर सकारात्मक रुख दिखाया है और जल्द ही प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर विस्तृत वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
हाउसिंग सोसायटियों को सेल्फ डेवलपमेंट के लिए मिलेगा पैसा, नवभारत कॉन्क्लेव में प्रवीण दरेकर ने कही बड़ी बात
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
राहुल गांधी के बयान पर भड़के नितिन नवीन, पूछा क्या दुनिया भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी?
संजय निषाद ने निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार में समायोजित करने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं को आयोग में जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन राज्य के अन्य प्रमुख कार्यकर्ता अभी भी इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्री ने इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया।
बताया जा रहा है कि मंत्री संजय निषाद ने वर्ष 2027 में यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी निषाद पार्टी को सीटें दी गई हैं, वहां पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने इस रणनीति से भाजपा नेतृत्व को अवगत कराया।
संजय निषाद ने दिल्ली में भाजपा और एनडीए की सफलता पर गृह मंत्री को बधाई दी और कहा कि मछुआरा समुदाय और निषाद पार्टी ने भी दिल्ली और हरियाणा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भी निषाद पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर सक्रिय भूमिका निभाएगी।
निषाद पार्टी उत्तर प्रदेश की एक क्षेत्रीय पार्टी है, जिसका मुख्य आधार मछुआरा समुदाय और उससे जुड़ी उपजातियां हैं। इस पार्टी का गठन डॉ. संजय निषाद ने वर्ष 2016 में किया था। पार्टी ने वर्ष 2019 और 2022 में भाजपा के साथ गठबंधन कर खुद को राजनीतिक रूप से मजबूत किया।
फिलहाल संजय निषाद यूपी सरकार में मत्स्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल हैं। पार्टी लंबे समय से मछुआरा समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने और सामाजिक न्याय दिलाने की मांग कर रही है। आगामी विधानसभा चुनाव और गठबंधन की रणनीति के मद्देनजर भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
