कमल सदाना अब करते हैं क्या? 90 के दशक में जान छिड़कती थी लड़कियां
कमल सदाना को अब पहचानना भी मुश्किल है, एक समय था कि सिर्फ उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाया करती थीं। 90 के दशक में लड़कियां उन पर जान छिड़कती थीं। चलिए जानते हैं अब क्या करते हैं एक्टर कमल सदाना।
- Written By: अनिल सिंह
1992 में काजोल के अपोजिट फिल्म 'बेखुदी' से डेब्यू करने वाले एक्टर कमल सदाना 54 साल के हो गए हैं। कमल सदाना इस समय वेब सीरीज में काम करते हैं। अमेजन प्राइम की फिल्म पिप्पा में भी कमल नजर आये थे।
सोशल मीडिया पर कमल एक्टिव रहते हैं। लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग काफी कम है। लेकिन इनकी पुरानी फिल्में लोगों को याद हैं।
फैंस की थमी सांसें! 83 की उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत
Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
1990 में परिवार के खत्म हो जाने के बाद कमल ने बॉलीवुड में 'बेखुदी' से डेब्यू किया था। 1993 में दिव्या भारती के साथ उनकी आई फिल्म 'रंग' को जबरदस्त सक्सेस मिली थी।
रंग मुवी के बाद बाद कमल का बॉलीवुड करियर उस मुकाम तक नहीं पहुंचा जिसकी उम्मीद थी। फ्लॉप करियर से परेशान होकर कमल ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था।
2006 में उन्होंने पॉपुलर टीवी सीरियल 'कसम से' के जरिए कमबैक किया था। 2014 में उन्होंने 'रोर: टाइगर्स ऑफ सुंदरबन' नाम की फिल्म बनाई थी जिसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी थी।
कमल के पिता ब्रिज बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्हें 'दो भाई', 'यह रात फिर ना आएगी', 'उस्तादों के उस्ताद', 'विक्टोरिया नंबर 203', 'प्रोफेसर प्यारेलाल' जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है।
1990 कमल के पिता ने पत्नी और बेटी को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली थी चार साल पहले अभिनेता उस दर्द भरे लम्हों को याद किया था और अपनी कहानी मीडिया के साथ साझा की थी।
