ऑफिस लुक को बनाना चाहती हैं यूनिक? डेली वियर के लिए ट्राई करें ये छोटे हूप इयररिंग डिजाइन्स
Office Styling Tips: ऑफिस में स्टाइलिश और एलिगेंट दिखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन इसके लिए ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनना जरूरी नहीं होता। छोटे हूप इयररिंग्स आपके डेली लुक को सिंपल होने के साथ-साथ यूनिक और क्लासी बना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
फैशन की दुनिया में सादगी और एलिगेंस का संगम हमेशा पसंद किया जाता है। जब बात कानों की ज्वेलरी की आती है तो गोल्ड हूप्स हर महिला की पहली पसंद होते हैं। इस सीजन में गोल्ड हूप्स के डिजाइन्स में काफी प्रयोग देखे जा रहे हैं जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक्स को कॉम्प्लीमेंट करते हैं। ऑफिस वियर के लिए हमेशा छोटे या मीडियम साइज के हूप्स का चुनाव करें।
हूप्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी वर्सेटैलिटी है। ये न केवल चेहरे को एक अच्छी फ्रेमिंग देते हैं बल्कि इन्हें कैरी करना भी बेहद आसान होता है। भारी झुमकों के विपरीत, लाइटवेट गोल्ड हूप्स को आप दिनभर बिना किसी परेशानी के पहन सकती हैं।
Daily Milk Intake: क्या जरूरत से ज्यादा दूध पीना भी दे सकता है बीमारियों को निमंत्रण, कितनी मात्रा है फायदेमंद
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
क्लासिक प्लेन गोल्ड हूप्स: ये ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। इनका स्मूद फिनिश और मिनिमलिस्ट लुक व्हाइट शर्ट या फॉर्मल सूट के साथ बेहद प्रोफेशनल लगता है।
ट्विस्टेड और टेक्सचर डिजाइन: अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं तो ट्विस्टेड वायर वाले हूप्स चुनें। इनकी बनावट लाइट को अलग-अलग एंगल से रिफ्लेक्ट करती है जिससे चेहरे पर एक नेचुरल चमक आती है। ये कैजुअल जींस और टॉप के साथ बहुत कूल लगते हैं।
स्टडेड हूप्स: पार्टी या किसी खास फंक्शन के लिए गोल्ड हूप्स जिनमें छोटे डायमंड्स या कुंदन का काम हो वे आपकी खूबसूरती में इजाफा करते हैं। ये एथनिक वियर जैसे साड़ी या अनारकली सूट पर भी खूब जचते हैं।
डबल और लेयर्ड हूप्स: आजकल डबल लूप वाले हूप्स का काफी क्रेज है। इसमें एक ही इयररिंग में दो रिंग्स जुड़ी होती हैं जो एक मॉडर्न और अर्बन लुक देती हैं। रोज गोल्ड शेड आजकल काफी ट्रेंड में है जो हर स्किन टोन पर सुंदर लगता है।
