नवरात्रि में बदल रहा है ‘व्रत फूड’ का मूड, पॉपुलर हो रही है ये मॉडर्न फ्यूजन डिशेज
Navratri Special Fusion Dish hindi: आज 'मिलेनियल्स' और 'जेन जी' इसे मॉडर्न फ्यूजन डिशेज में बदल रहे हैं। लोग ऑनलाइन फूड सर्विसेज से मॉडर्न तरीके से तैयार डिशेज को मंगवा रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
Navratri Fusion Dishes: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है जो माता ब्रम्हचारिणी की पूजा के लिए समर्पित होता है। यहां नवरात्रि का मतलब पूजा -उपवास के साथ ही स्वाद और सेहत का नया संगम भी है। नवरात्रि के दौरान व्रत रखने का महत्व होता है तो वहीं पर इसके नियम भी होते है। पहले जहां उपवास का भोजन साबूदाना खिचड़ी या आलू की सब्जी तक सीमित था, वहीं आज 'मिलेनियल्स' और 'जेन जी' इसे मॉडर्न फ्यूजन डिशेज में बदल रहे हैं। लोग ऑनलाइन फूड सर्विसेज से मॉडर्न तरीके से तैयार डिशेज को मंगवा रहे है।
इंडिया की 'हेल्थ एंड न्यूट्रिशन काउंसिल' की रिपोर्ट के अनुसार, उपवास में यदि हेल्दी और संतुलित डाइट ली जाए तो शरीर में डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया 25 फीसदी तक तेज होती है। आजकल कई रेस्टोरेंट और कैफे व्रत-फ्रेंडली फ्यूजन मेन्यू भी पेश कर रहे हैं, जिसमें खासकर नवरात्रि के दौरान अच्छी खासी भीड़ होती है। 2023 के एक इंस्टाग्राम ट्रेंड एनालिसिस में हैशटैग नवरात्रि रेसिपी और हैशटैग व्रत फूड से जुड़े पोस्ट्स की संख्या 2 लाख से ज्यादा थी, जिनमें फ्यूजन और हेल्दी डिशेज सबसे लोकप्रिय रहे।सबसे ज्यादा डिमांड साबूदाना, मखाना और सिंघाड़े की होती है।
Mother’s Day: इस मदर्स डे अपनी सुपरमॉम को दें सरप्राइज, घर पर मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी केक।
गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!
Gulkand Milk: गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा गुलकंद दूध, पेट की जलन और एसिडिटी के लिए है रामबाण!
लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
1-साबूदाना पिज्जा बाइट्स - मॉडर्न फ्यूजन व्रत डिशेज में इस खास तरह की डिश को पसंद किया जा रहा है। इसका बेस आलू और साबूदाना से मिलकर बनता है और ऊपर चीज और सब्जियों की टॉपिंग होती है। एयर-फ्राई करने से इसमें 40 फीसदी तेल या घी कम लगता है और यही इसे हेल्दी बनाता है।
2-कुट्टू आटा पैनकेक्स- नवरात्रि व्रत के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कुट्टू का आटा ग्लूटेन-फ्री और हाई-प्रोटीन युक्त है। 100 ग्राम कुट्टू आटे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन और 10 ग्राम फाइबर होता है। यह पैनकेक हनी और फ्रूट्स के साथ डेजर्ट और ब्रेकफास्ट दोनों के अनुकूल है।
3-सिंघाड़ा आटा टाकोस - नवरात्रि व्रत के मौके पर आप सिंघाड़े के आटे से टाकोस बना सकते है। सिंघाड़े के आटे में पोटैशियम और कैल्शियम की मात्रा ठीक-ठाक होती है। इससे बने टैको शेल्स पनीर और शकरकंद की फिलिंग के साथ एनर्जी से भरपूर होते हैं।
4-'मखाना ट्रेल मिक्स: आप व्रत में इस डिश को ट्राई कर सकते है। यहां पर मखाने को ‘सुपरफूड’ कहा जाता है। 100 ग्राम मखाने में औसतन लगभग 10 ग्राम प्रोटीन और 77 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है, जो फास्टिंग के दौरान लंबे समय तक एनर्जी देते हैं।
5- फ्रूट योगर्ट- व्रत के दौरान यह परफे डेजर्ट की तरह काम करता है। व्रत में दही खाना पाचन के लिए फायदेमंद है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, और जब इसमें फल व मखाने डाले जाएं तो यह मॉडर्न डेजर्ट बन जाता है। -आईएएनएस के अनुसार
