Instagram हैक होने से बचाएंगे ये तरीके, आपका अकाउंट करेंगे प्रोटेक्ट
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा है। इसी कारण से मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को लिंक करने की सुविधा भी देता है।
- Written By: शिवानी मिश्रा
सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों को आपस में जोड़ने में काफी सहायता करता है। इस भागदौड़ वाली लाइफ में सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम की मदद से सभी लोगों को एक-दूसरे की एक्टिविटी के बारे में जानकारी हो जाता है।
इस सबके बीच इंस्टाग्राम कुछ लोगों के लिए खतरनाक भी साबित हुआ है। हमेशा देखा जाता है कि क्रिमिनल माइंड के लोग सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों की एक्टिविटी को ट्रैक करते हैं। जो बहुत डेंजर होता है।
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Anna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
आगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
अगर आपको भी ऐसे लोगों से बचना है तो यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं, इन्हें आपको फॉलो करना चाहिए
दरअसल इंस्टाग्राम ने यूजर्स की सेफ्टी के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें अकाउंट प्राइवेट करना भी शामिल है। इस फीचर को जब आप एक्टिव करते हैं तो कोई ऐसा व्यक्ति जो आपको फॉलोअर नहीं है वो आपके अकाउंट पर पोस्ट की गई जानकारी को देख नहीं सकता।
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा है। इसी कारण से मेटा फेसबुक और इंस्टाग्राम को लिंक करने की सुविधा भी देता है। आप फेसबुक पर कोई पोस्ट करते हैं तो वो इंस्टाग्राम पर और इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट करते हैं तो वो खुद फेसबुक पर साझा हो जाता है।
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आपके अलग-अलग सर्कल के लोग ऐड होते हैं, ऐसे में आप दोनों अकाउंट की पोस्ट को एक दूसरे पर साझा करने के ऑप्शन को बंद कर देते हैं तो आपकी एक्टिविटी को ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है।
इंस्टाग्राम आपको क्लोज फ्रेंड लिस्ट बनाने की परमिशन देता है। इस फीचर में आप अपनी पोस्ट कुछ ही लोगों को दिखाने के लिए क्लोज फ्रेंड की लिस्ट बना सकते हैं।
जिसके बाद जिन लोगों को आप जानते नहीं हैं वो आपकी पोस्ट और जानकारी को सीन भी नहीं कर सकेंगे और ट्रैक नहीं कर सकेंगे।
