आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते है ये 5 योगासन, मिलते है कई सारे फायदे
Yoga Tips in Hindi- अनियमित दिनचर्या, जंक फूड की आदत, घंटों तक स्क्रीन पर बिताया गया समय और शारीरिक गतिविधियों की कमी सेहत पर बुरा असर डालती है। आज हम आपको कुछ खास योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
Yoga Tips for metabolism Boosting- योगासन, अच्छी सेहत का सबसे बेस्ट जरिया है। भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है नहीं तो कई गंभीर बीमारियां घेर लेती है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड की आदत, घंटों तक स्क्रीन पर बिताया गया समय और शारीरिक गतिविधियों की कमी सेहत पर बुरा असर डालती है। आज हम आपको कुछ खास योगासन के बारे में जानकारी दे रहे है जो कारगर रहेंगे।
बद्धकोणासन: आप रोजाना अपने योगासन में इस आसन को शामिल कर सकते है। यह शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। इसके नियमित अभ्यास से पाचन तंत्र बेहतर होता है और शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता भी बढ़ती है।
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
Oral Health : दांत दर्द से तड़प रहे हैं? रसोई में छिपी हैं ये 5 चीजें… जो मिनटों में पहुंचा सकती हैं राहत
Chandipura Virus: क्या है चांदीपुरा वायरस? क्यों बढ़ी फिर चिंता और माता-पिता इन बातों का रखें ख्याल
Women’s Hormone: महिलाओं में किन हार्मोन की वजह से बढ़ता है वजन? जानें इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय
विपरीत करणी: इस योगासन को आप आसानी से कर सकते है यह आपके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही इस आसन को करने के लिए मस्तिष्क को ऑक्सीजन और पोषण अच्छी मात्रा में मिलते हैं। इससे तनाव कम होता है, नींद अच्छी आती है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है। इस आसन को करने के लिए व्यक्ति दीवार के सहारे अपनी टांगों को ऊपर की दिशा में रखता है।
पवनमुक्तासन: आप अपने रोजाना की हैबिट में इस पवनमुक्तासन को कर सकते है। यह सबसे आसान क्रिया है। इस योगासन को करने से शरीर से गैस और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट की सूजन भी कम होती है। जब पाचन बेहतर होता है, तो शरीर पोषक तत्वों को तेजी से अवशोषित करता है और ऊर्जा उत्पादन की प्रक्रिया भी तेज होती है।
भुजंगासन: यह आसन भी आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी में सकारात्मक परिणाम मिलते है। इस आसन को करने के लिए पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। जब पेट का फैट कम होता है, तो शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ने लगता है।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन: इस आसन को करने से भी शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। इस आसन में शरीर को मोड़ने से आंतरिक अंगों पर दबाव पड़ता है, जिससे लिवर और किडनी जैसे अंग सक्रिय होते हैं। साथ ही इस आसन को करने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते है।
