College Fashion: गर्मियों में कॉलेज गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं ये कूल और स्टाइलिश आउटफिट्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
Summer College Fashion Tips: गर्मियों के मौसम में कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए कंफर्ट और स्टाइल दोनों ही बेहद जरूरी होते हैं। सही आउटफिट न सिर्फ आपको कूल रखता है बल्कि आपके लुक को भी ट्रेंडी बनाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गर्मियों के मौसम में कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है फैशन और कंफर्ट के बीच तालमेल बिठाना। चिलचिलाती धूप और पसीने के बीच भारी-भरकम कपड़े पहनना न केवल मुश्किल होता है बल्कि यह आपके लुक को भी खराब कर सकता है। कॉलेज में घंटों लेक्चर अटेंड करने और कैंपस में घूमने के लिए ऐसे कपड़ों की जरूरत होती है जो ब्रेथेबल हों और आपको कूल लुक दें।
गर्मियों में चिकनकारी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। पेस्टल कलर्स जैसे कि बेबी पिंक, स्काई ब्लू या लेमन येलो में चिकनकारी कुर्ती कॉलेज के लिए बेस्ट है। इसे आप अपनी पसंदीदा ब्लू या व्हाइट डेनिम के साथ पेयर कर सकती हैं। यह लुक न केवल एथनिक और क्लासी लगता है बल्कि सूती कपड़ा होने के कारण पसीने को सोखने में भी मदद करता है।
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
आजकल कॉम्फी फैशन का दौर है। टाइट कपड़ों की जगह कॉलेज गर्ल्स ओवरसाइज्ड ग्राफिक टी-शर्ट और बैगी या कार्गो पैंट्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह आउटफिट कॉलेज के लंबे दिन के लिए सबसे आरामदायक है। इसके साथ स्नीकर्स और एक हाई पोनीटेल आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
अगर आप इंडो-वेस्टर्न या पूरी तरह वेस्टर्न लुक चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट वाली हल्की मैक्सी ड्रेस ट्राई करें। ये दिखने में जितनी कूल लगती हैं पहनने में उतनी ही हवादार होती हैं। कॉलेज फेस्ट या किसी स्पेशल इवेंट के लिए मिडी ड्रेसेस एक बेहतर विकल्प हैं।
जींस की जगह लिनेन या कॉटन के वाइड-लेग ट्राउजर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें किसी सॉलिड कलर के क्रॉप टॉप या टैंक टॉप के साथ पहनें। यह लुक आपको एक फॉर्मल और मॉडर्न टच देता है जो कॉलेज प्रेजेंटेशन या सेमिनार के लिए परफेक्ट है।
स्टाइलिश कपड़ों के साथ सही एक्सेसरीज होना भी जरूरी है। गर्मियों में अपनी आंखों को बचाने के लिए ट्रेंडी सनग्लासेस और धूप से बचने के लिए एक कूल कैप या स्कार्फ जरूर कैरी करें। साथ ही एक बड़े साइज का टोट बैग रखें जिसमें आपकी बुक्स, पानी की बोतल और सनस्क्रीन आसानी से आ सकें।
