कैदी भाइयों के हाथ में राखी बांध रो पड़ीं बहनें, जेल में बंदियों के बीच रक्षाबंधन उत्सव, Photos
रक्षाबंधन के मौके पर परंपरागत तरीके से ऑरेंज सिटी में भी बहनों ने प्यार से अपने भाइयो की कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। इस दौरान ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए बहनों को तोहफे भी दिए गए। नागपुर सेंट्रल जेल में बंदियों के लिए शनिवार को रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
- Written By: प्रिया जैस
नागपुर में अपर पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सुहास वारके तथा कारागृह विशेष महानिरीक्षक, पूर्व विभाग, नागपुर के योगेश देसाई के मार्गदर्शन में नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में बंदियों के लिए शनिवार को रक्षाबंधन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
जेल में बंद अपने भाइयों के हाथ पर राखी बांधते ही बहनों की आंखों से आंसू झरने लगे। दूसरी ओर, कैदी भी इस दिन अपनी बहनों से मिलकर रोने लगे। इस दौरान वहां का माहौल बहुत अधिक भावुक हो गया।
नागपुर में 10 जुलाई से अतिक्रमण नियमितीकरण शिविर, सरकारी-नजूल जमीन पर बने मकानों के लिए आवेदन शुरू
नागपुर में फायर सेफ्टी नियमों की भारी अनदेखी, RTI में खुलासा, 2026 में भी कई व्यावसायिक भवनों में उल्लंघन
नागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
नागपुर में फर्जी दस्तावेजों से प्लॉट बेचकर 32 लाख की ठगी, हुड़केश्वर पुलिस ने महिला समेत 2 पर दर्ज किया केस
यह आयोजन नागपुर हाउसेस ऑफ मैरी इमैकुलेट संस्था और सेवाभावी बहुउद्देशीय संस्था के मंदा वैरागडे के सहयोग से किया गया। यह आयोजन न केवल पारंपरिक पर्व का उत्सव था बल्कि इसने कारागृह के वातावरण में प्रेम, संवेदना और सकारात्मकता का संचार भी किया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नागपुर शहर पुलिस आयुक्तालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में महिलाएं, छात्राएं और एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राखी बांधकर सुरक्षा और विश्वास का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तत्पर है और 'पुलिस दीदी' तथा 'पुलिस काका' जैसे उपक्रम महिलाओं की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने महिलाओं से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, आत्मविश्वास बढ़ाने, 'पीयर ग्रुप' बनाने, डायल-112 और कंट्रोल रूम के नंबर याद रखने की अपील की।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पोते-पोतियों ने उनके सुरक्षा रक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने गडकरी की ड्यूटी में तैनात सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सुरक्षा कवच बांधा। इस दौरान नंदिनी, सानवी, कावेरी, निनाद और अर्जुन उपस्थित थे।
