शोभायात्रा में अद्भुत रथ पर विशेष श्रृंगार कर निकले प्रभु श्रीरामचंद्र सबके आकर्षण के केंद्र रहे।
श्रीराम पोद्दारेश्वर मंदिर में सीएम देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी, महापौर नीता ठाकरे समेत कई राजनेताओं ने मिलकर श्रीराम की आरती और पूजा-अर्चना की।
श्रीराम पोद्दारेश्वर मंदिर में सीएम देवेंद्र फडणवीस, नितिन गडकरी, समेत अन्य नेताओं ने श्रीराम का रथ खींचा।
नागपुर में शोभायात्रा के दौरान महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
श्रीराम जन्मोत्सव पर गुरुवार को 'ऑरेंज सिटी' रामलला के जयकारों से गूंज उठी। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर की ओर से 65 झांकियों के साथ करीब तीन किलोमीटर लंबी शोभायात्रा निकाली गई।
रामलाल की आगवानी फूलों से की गई। सामूहिक आरती उतारकर विजय आशीष लिया। यात्रा के साथ चल रहे बैंड ने भक्तिगीतों से समा बांध दिया। इस दौरान भगवान पद्मनाथ स्वामी की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा में श्रीकृष्ण और राधा के बीच होली के दृश्य को झांकी में बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया।
श्रीराम नवमी की शोभायात्रा में श्रीकृष्ण और राधा की इस झांकी ने सभी भक्तजनों का मन मोह लिया।
जो लोग शोभायात्रा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके उनके लिए सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों पर ऑनलाइन प्रसारण किया गया। इसके लिए शहर में 7 स्पॉट बनाए गए हैं।
जिसमें 35 सेवादल के बच्चों की ड्यूटी लगाई गई थी। सोशल मीडिया वर्क में एक्सपर्ट इन बच्चों ने लाखों भक्तों को शोभायात्रा का लाइव टेलीकास्ट कर आनंद से भर दिया। इसका कंट्रोलरूम राममंदिर में बनाया गया।
नागपुर में गो गैस की ओर से शिव पार्वती की परिक्रमा करते श्री गणेश व पृथ्वी की परिक्रमा करते कार्तिकेय की झलकी प्रस्तुत की।
शोभायात्रा में श्रीराम द्वारा रावण वध का दृश्य भी झांकी के तहत पेश किया गया।
नागपुर में विशाल शोभायात्रा में शिव और शक्ति की अद्भुत झांकी का भी दिव्य दृश्य देखा गया। इस दौरान जय श्रीराम और जय माता दी के नारे से शहर गूंज उठा।
शोभायात्रा में शामिल सभी भक्तजनों में जोश और उल्लास साफ दिखाई दिया। इस दौरान नागपुर शहर श्रीराम के रंग गया।
रामनवमी के मद्देनजर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली गई, इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भक्ती भाव के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए।
शोभायात्रा में आई जगदंबा की विशेष झांकी व नृत्य ने सभी राम भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
श्रीराम नवमी के अवसर पर श्री खाटू नरेश और श्रीकृष्ण की झांकी भी विशाल झांकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान खाटू नरेश और श्रीकृष्ण के बीच का संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहा।