Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 7 महिलाएं शामिल, निर्मला सीतारमण-रक्षा खडसे समेत इनको मिला मौका

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को राष्ट्रपति भवन में हुआ। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में इस बार 7 महिला मंत्रियों को जगह मिली है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jun 10, 2024 | 09:50 AM
Follow Us
Close
Follow Us:
1 / 9

नई दिल्ली: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को राष्ट्रपति भवन में हुआ। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी कैबिनेट में इस बार 7 महिला मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें निर्मला सीतारमण, अन्नपूर्णा देवी, अनुप्रिया पटेल, शोभा करंदलाजे, रक्षा खडसे, सावित्री ठाकुर और निमुबेन बाभंणिया शामिल हैं। (सभी तस्वीरें सौजन्य: एक्स)   

2 / 9

64 साल की वर्षीय निर्मला सीतारमण राज्यसभा से सांसद हैं। 2014 में सीतारमण नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में आंध्र प्रदेश से एक जूनियर मंत्री के रूप में शामिल हुई थीं। 31 मई 2019 को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री और भारत के 28वें वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री थीं।

सम्बंधित ख़बरें
1

विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक

2

Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?

3

राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया

4

आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

3 / 9

रक्षा खडसे मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुई हैं। वह कंप्यूटर साइंस से बीएससी तक की पढ़ाई की है। 37 साल की रक्षा खडसे महाराष्ट्र बीजेपी के नेता एकनाथ खडसे की बहू हैं। खडसे 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बनी थी।

4 / 9

अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश की एक युवा महिला नेता हैं। वह अपने पिता सोनेलाल की पार्टी अपना दल (एस) का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनुप्रिया पटेल का जन्म 29 अप्रैल 1981 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। इस बार वह मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनी हैं।

5 / 9

झारखंड से जीतकर अन्नपूर्णा देवी ने मोदी कैबिनेट में जगह बनाई है। वह दूसरी बार सांसद बनी हैं। इससे पहले वह 2019 में कोडरमा से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में जीती थीं। इससे पहले वह शिक्षा राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से एक हैं। बता दें कि बीजेपी में आने से पहले अन्नपूर्णा देवी आरजेडी की नेता थीं।

6 / 9

निमुबेन बाभंणिया गुजरात के भावनगर से सांसद हैं। वह लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले मेयर थीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को साढ़े चार लाख वोटों से हराया। उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक किया है। 

7 / 9

46 साल की सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश में बीजेपी का आदिवासी चेहरा हैं। वह धार लोकसभा सीट से जीत हासिल कर मोदी कैबिनेट में शामिल हुई हैं। वह सदन और केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2004 से 2009 तक वह जिला पंचायत रह चुकी हैं। वह 2014 में पहली बार सांसद बनीं।

8 / 9

शोभा करंदलाजे तीसरी बार लोकसभा सांसद बनी हैं। वह एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुई हैं। मोदी सरकार 2.0 में शोभा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। शोभा करंदलाजे को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा के करीबी लोगों में गिना जाता है।

9 / 9

महिला कैबिनेट मंत्री

Modi cabinet 7 women minister got place nirmala sitharaman raksha khadse anupriya patel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2024 | 09:42 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.