Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया

Rahul Gandhi Statement Controversy: राहुल गांधी के ‘गद्दार' वाले बयान ने देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर अब PDP नेता महबूबा मुफ्ती उनके समर्थन में उतर आई हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 20, 2026 | 05:41 PM

महबूबा मुफ्ती (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mehbooba Mufti on Rahul Gandhi Statement Controversy: राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर देश भर में राजनीति तेज हो गई है। उनके बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर अब PDP नेता महबूबा मुफ्ती उनके समर्थन में उतर आई हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज जो माहौल दिख रहा है, वह BJP की ही नफरत वाली राजनीति का नतीजा है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को ‘गद्दार’ कहा और RSS पर भी हमला बोला।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है और आने वाले वक्त में भारत एक बड़े आर्थिक संकट की तरफ बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि आर्थिक तूफान आने वाला है और सरकार आम लोगों को बचा नहीं पाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

राहुल गांधी के बयान पर भड़के नितिन नवीन, पूछा क्या दुनिया भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी?

Parle की खुली किस्मत, PM मोदी और मेलोनी एक वीडियो से रॉकेट बना शेयर प्राइस, 5 प्रतिशत तक उछला भाव

रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं

राहुल के समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती

राहुल गांधी के विवादिच बयान के बीच PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने उनका बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। महबूबा ने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी ने लोगों को ‘देशद्रोही’ और ‘गद्दार’ कहने की राजनीति शुरू की। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौरान मुसलमानों को निशाना बनाया गया, उनको धमकियां दी गईं और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई, लेकिन तब किसी ने कुछ नहीं कहा।

महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा, अब राहुल गांधी ने एक बयान दे दिया तो इतना हंगामा हो रहा है। असल में ये उसी राजनीति का नतीजा है जिसमें लोगों को ‘पाकिस्तान जाओ’ और अब ‘ईरान जाओ’ कहा जाता रहा है।

यह भी पढ़ें- आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी

‘BJP अपना बोया काट रही

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि BJP ने देश में जो ‘नफरत के बीज’ बोए थे, अब वो फल दे रहे हैं। महबूबा ने कहा, आज का राजनीतिक माहौल उसी का परिणाम है और BJP अब अपनी ही बनाई हुई स्थिति का सामना कर रही है।

Mehbooba mufti backs rahul gandhi traitor remark said bjp reaping what it sowed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2026 | 05:41 PM

Topics:  

  • Amit Shah
  • Mehbooba Mufti
  • Narendra Modi
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.