आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे…राहुल गांधी ने Melody वीडियो को बताया नौटंकी
Modi Gifts Melody Chocolate: प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। इटली की पीएम ने इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राहुल गांधी और मेलोनी के साथ PM मोदी (Image- Social Media)
Rahul Gandhi on Melodi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों पांच देशों की विदेश यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की। इटली की पीएम ने इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम के इस वीडियो पर तंज कसा।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं और PM हंसकर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
पंडवानी को दुनिया में दिलाई पहचान… पद्म पुरस्कारों से सम्मानित तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
PM मोदी का इंडोनेशिया दौरा: क्या चीन की नींद उड़ा देगी ब्रह्मोस मिसाइल डील? जानें भारत का बड़ा गेम प्लान
PM Modi Threat: 9 जुलाई के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी, जांच शुरू
पांच देशों की यात्रा पर गए PM
मालूम हो कि पीएम मोदी 5 देशों की यात्रा पर भारत से रवाना हुए थे। जिसमें वह सबसे पहले यूएई पहुंचे थे। यहां कुछ घंटे रुकने के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूएई से नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद नीदरलैंड की यात्रा पूरी करके पीएम मोदी स्वीडन पहुंचे और इसके बाद वह नॉर्वे रवाना हो गए थे। पीएम मोदी नॉर्वे की यात्रा पूरी होने के बाद इटली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट गिफ्ट की है।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के बयान पर भड़के नितिन नवीन, पूछा क्या दुनिया भर में तिरंगे का सम्मान बढ़ाना गद्दारी?
पीएम मोदी का इटली दौरा क्यों है खास?
प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पार्ले कंपनी की ‘मेलोडी’ चॉकलेट का एक पैकेट गिफ्ट के तौर पर दिया। पीएम मोदी के इस जेस्चर को बहुत अहम माना जा रहा है। इटली यूरोप का अहम देश है, जहां पर ईसाई धर्म का सबसे पवित्र स्थान वेटिकन सिटी भी है। ऐसे में इटली और भारत के संबंध मजबूत होना काफी मायने रखता है।
