ना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
Budget Trip Near Delhi: अगर आप दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो आप दिल्ली के कुछ दूरी पर स्थित इन हिल स्टेशन पर जरूर जाएं। दिल्ली के भीड़-भाड़ वाली लाइफ से दूर यहां आप कुछ टाइम शांत वातावरण में स्पैंड कर सकते है। तो चलिए देखते है कौन-कौन हैं हिल स्टेशन।
- Written By: यति सिंह
नारकंडा: दिल्ली से महज 420 किमी. की दूरी पर स्थित एक ऐसी जगह जहां आप पहाड़ों पर जाकर सुकून के पल बीता सकते है। यहां पर आप चिंतपुरी माता मंदिर, करेरी झील, राज्य संग्रहालय, कुणाल पाथारी माता मंदिर, युद्ध स्मारक, एचपीसीए स्टेडियम पर जाकर घूम सकते है।
खज्जर: मिनी स्विट्ज़रलैंड कहे जाने वाले खज्जर में आप अकेले, अपनी फैमली और अपने दोस्तों के साथ समय बीता सकते है। हरे-भरे पेड़ देवदारों और चरागाहों के बीच एक छोटी-सी झील पर जाकर वहां का लुफ्त उठा सकते है। यहां पर आप गोल्डन देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते है।
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
यात्री कम, माल ज्यादा नागपुर में ट्रैवल्स बसें बनीं चलती-फिरती ट्रांसपोर्ट सेवा; ओवरलोड से बढ़ा हादसों का खतरा
मैक्ल्योडगंज: अगर आप दिल्ली से धर्मशाला की ओर बढ़ रहे हैं, तो आपको मैक्ल्योडगंज जरूर जाना चाहिए। हिमालय की गोद में स्थित तिब्बती इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, भुगतान फॉल्स भग्सुनग मंदिर, ट्रायंड पीक जाकर अपनी छुट्टियों को और भी यादगार बना सकते है।
बिंसर: नैनीताल और कौसानी के बीच स्थित ये जगह वन्यजीवों के लिए जानी जाती है। इस जगह पर हिमालयी गोरल्स, लाल लोमड़ी, ईगल और हिमालयी काले भालू जानवर पाये जाते है। अगर आपको भी वन्यजीवों का शौक है तो आप बिंसर जरूर आएं।
मुनस्यारी: उत्तराखंड में स्थित मुनसियारी अपने ठंडे मौसम, थोड़ी आबादी और सुंदर कुदरती नजारों के साथ अद्भुत नजारें भी देता है। अगर आप काठगोदाम तक ट्रेन में सफर कर रहे है। तो मुनस्यारी जरूर आए। यहां पर आप बर्थी फॉल्स, मैडकोट गांव, पटैटो फार्म्स, डार्कोट गांव में जाकर छुट्टियों को यादगार बना सकते है।
