ओणम के 10 दिनों में हर दिन घर के आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, लगेगी बेहद खूबसूरत
Onam rangoli Design: ओणम के 10 दिनों में अलग-अलग रंगोली की डिजाइन आप तैयार कर सकते है। यहां पर फूलों से तैयार इस रंगोली को पुक्कलम कहते है।
- Written By: दीपिका पाल
Onam Rangoli design: गणेश उत्सव के साथ दक्षिण भारत में 10 दिनों के ओणम पर्व की शुरुआत भी हो गई है। इस मौके पर दक्षिण भारत पारंपरिक पकवानों को तैयार करने के साथ रंगोली भी घर के आंगन में बनाते है। ओणम के 10 दिनों में अलग-अलग रंगोली की डिजाइन आप तैयार कर सकते है। यहां पर फूलों से तैयार इस रंगोली को पुक्कलम कहते है जिसे आप भी गेंदे और कई तरह के फूलों से तैयार कर सकते है।
ओणम के मौके पर आप यह रंगोली की डिजाइन तैयार कर सकते है। यह गेंदे या अलग-अलग तरह के फूलों की पंखुड़ियों से तैयार होती है। इस रंगोली में दीये भी रखे गए है। आप ओणम के लिए इस तरह की रंगोली तैयार कर सकते है।
Liver Detox: हेल्दी लिवर का राज़ क्या है? ये फल करेंगे लीवर को डिटॉक्स, आज़मा कर देखिए
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी रखें ख्याल! डिलीवरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये नुस्खे
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
ओणम के मौके पर आप फूलों की सहायता से गणेश जी आकृति तैयार कर सकते है। इसमें गेंदे, गुलाब और वाइट कलर के फूलों का उपयोग कर भगवान गणेश की आकृति बनाई गई है. साथ ही पान के पत्तों का भी उपयोग किया गया है।
फूलों और रंगों की मदद से आप ओणम के 10 दिनों के लिए रंगोली की डिजाइन तैयार कर सकते है। अगर आप कुछ यूनिक डिजाइन बनाना चाहती हैं, इस रंगोली को कॉपी कर सकती हैं।
ओणम के मौके पर आप फूलों और पत्तियों की मदद से रंगोली की डिजाइन तैयार कर सकते है। इसमें अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसमें दीए लगाएं गए हैं. आप इस रंगोली डिजाइन को आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। इस रंगोली को बनाने के लिए जितने ज्यादा प्रकार के फूल होगे रंगोली उतनी खूबसूरत लगेगी।
ओणम पर आप भगवान की आकृति वाली रंगोली बना सकते है। इसे बनाने के लिए अलग-अलग तरह के फूल और पत्तों का उपयोग किया गया है. जो बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा है।
खासकर अगर आप सिंपल और जल्दी रंगोली बनाना चाहती हैं. इसे गेंदे के फूल और पान के पत्तों का उपयोग कर बनाया गया है. जो सिंपल और सुंदर लग रहा है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।
