नवरात्रि में घर के आंगन में बनाएं ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, माता दुर्गा की बरसेगी कृपा
Navratri Rangoli designs: नवरात्रि में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में इस तरह से रंगोली बनाना चाहते है तो बिना कन्फ्यूज हुए क्रिएटिव, यूनिक रंगोली बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Navratri Rangoli Designs 2025: शारदीय नवरात्रि का दौर चल रहा है। इस उत्सव के माहौल में जहां पर माता दुर्गा की आराधना भक्त करते है तो वहीं पर घर और मंदिर में सजावट भी की जाती है। नवरात्रि में रंगोली बनाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप भी अपने घर में इस तरह से रंगोली बनाना चाहते है तो बिना कन्फ्यूज हुए क्रिएटिव, यूनिक रंगोली बना सकते है।
कलश और नारियल से सजी रंगोली- नवरात्रि में घर के आंगन में आप कलश और नारियल से सजाकर खास रंग दे सकते हैं। इस डिजाइन को बनाना बेहद आसान है इसके लिए रंगोली के सेंटर में एक कलश रखें और उसके ऊपर नारियल रख दें. नारियल और कलश को गेंदे के फूल और आम के पत्तों से सजा दें. अगर आप रंगीन और सजे हुए कलश और नारियल का यूज करते हैं। यह बेहद सुंदर रंगोली लग सकती है।
Maa Durga: मासिक दुर्गाष्टमी आज, इस ‘महामुहूर्त’ में करें मां दुर्गा की पूजा, हर अधूरी मनोकामना होगी पूरी
Rambha Teej: कल रखा जाएगा रंभा तृतीय का व्रत, जानिए कैसे करें पूजन और क्या है इसका पौराणिक महत्व
Gupt Navratri 2026: किस दिन शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2026? यहां जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Durgashtami Vrat: जून महीने में किस दिन है मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानिए सही तारीख, पूजा विधि और महाउपाय
मां के चेहरे वाली रंगोली- नवरात्रि में इस प्रकार की डिजाइन भी काफी पसंद की जाती है। इस डिज़ाइन में वाइट रंग का सर्कल बनाकर मां दुर्गा का चेहरा और उनके पद चिन्ह बनाए गए हैं. त्रिशूल, श्रृंगार सामग्री और गेंदे के फूल के साथ इलेक्ट्रॉनिक लाइट्स जोड़कर इसे और भी आकर्षक बना सकते है।
फूलों की रंगोली- नवरात्रि में रंगोली के लिए आप फूलों का इस्तेमाल कर सकते है। यहां पर गेंदे और गुलाब की पंखुड़ियों से रंगोली की आकर्षक डिजाइन बना सकते है। इसके लिए पहले आप चॉक ये सर्किल या स्क्वायर बना लें और उसे फूलों की पंखुड़ियों से भरें. लाल, गुलाबी और नारंगी रंगों के फूलों से बनी यह रंगोली सभी को आकर्षित लगेगी। आप हरे रंग की पत्तियों का इस्तेमाल फूलों के साथ कर सकते है।
डांडिया से सजी रंगोली- नवरात्रि की रंगोली बनाने के लिए आप डांडिया या गरबा की भी डिजाइन बना सकते है। यहां पर आप गरबा वाली डिजाइन तैयार करें और डांडिया खेलती हुई आकृति का डिजाइन बनाएं। इस रंगोली डिजाइन में आप डिजाइन में छोटे आकार की असली डांडिया से रंगोली को खास लुक दें।
मांडला पैटर्न की रंगोली- नवरात्रि के मौके पर इस प्रकार की रंगोली की डिजाइन भी मिलती है। मांडला पैटर्न की रंगोली बनाने से पहले सर्किल में कुछ डॉट बनाए जाते हैं और फिर इन्हें तरह तरह के रंगों से सजाकर डिजाइन को पूरा किया जाता है. इस रंगोली में रंगों को बेहद अच्छा यूज होता है।
