Kangana Ranaut की इन फिल्मों को देखकर हो जाएंगे उनकी एक्टिंग के दीवाने, बार-बार देखने का करेगा मन
Kangana Ranaut Must Watch Movies: कंगना ने अपनी कामयाबी से मिसाल कायम की है। एक्ट्रेस भले ही आज विवादों से घिरी रहती हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग का भी कोई जबाव नहीं है। कंगना ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं, जो काफी पसंद भी की गई हैं। अपने हुनर के बल पर पहचान कायम करने वाली कंगना ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं, जो आपको लाइफ में एक बार तो जरूर देखनी चाहिए। आइए देखें कंगना की मस्ट वॉच फिल्मों की लिस्ट....
- Written By: निक्की राय
मणिकर्णिका - साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म के चलते कंगना काफी सुर्खियों में रहीं। इस फिल्म में उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार अदा किया था। इसका निर्देशन भी कंगना ने ही किया था। इसे देखने के बाद आप भी कंगना के फैन हो जाएंगे।
जजमेंटल है क्या- कंगना रनौत और राजकुमार राव की ये फिल्म कुछ हटकर है। फिल्म की कहानी एक कत्ल के इर्द गिर्द घूमती है जिसे लेकर कंगना और राजकुमार दोनों पर ही शक हो जाता है। सस्पेंस से भरी ये मूवी आपको निराश नहीं करेगी।
फैंस की थमी सांसें! 83 की उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत
Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
क्वीन- ये कंगना के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसमें उन्होंने रानी का किरदान निभाया था। इस रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भी मिल चुका है।
कृष 3- सुपरहीरो पर बेस्ड इस मूवी को आपको एक बार जरूर देखना चाहिए। इस मूवी में कंगना रनौत काया के रोल में नजर आती हैं। काया मानव जाति को खत्म करना चाहती है। इस फिल्म में कंगना के किरदार और उनके पहनावे ने खूब ध्यान खींचा। देशभर में इस फिल्म को खूब पसंद किया गया।
तनु वेड्स मनु- इस फिल्म में कंगना के बिदांस और बेलौस अंदाज को खूब पसंद किया गया। एक बेबाक लड़की की कहानी देखनी है, तो आपको ये मूवी जरूर देखनी चाहिए। इसे आप टफ्लिक्स और जियो पर भी देख सकते हैं। इस फिल्म को 7.6 रेटिंग मिली है।
वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई- 2010 में रिलीज हुई इस मूवी में कंगना ने सुपरस्टार रेहाना का किरदार निभाया था। कहानी में मुंबई के डॉन सुल्तान मिर्जा के बारे में बताया गया है। कहानी बहुत ही जबरदस्त है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने खूब धमाल मचाया था। नेटफ्लिक्स पर आप इसे आराम से वीकेंड पर देख सकते हैं।
फैशन- ये फिल्म कंगना के करियर के लिए गेमचेंजर साबित हुई थी। इस मूवी में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें काफी पसंद किया गया। इससे उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। फिल्म में फैशन इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई को दिखाने की एक कोशिश की गई है। कहानी बहुत ही दमदार है। एक बार तो इसे देखना बनता है।
गैंगस्टर- कंगना ने अपनी इस मूवी से इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। इस मूवी में उन्होंने एक गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का रोल किया था। इस फिल्म में अपनी एक्टिंग के दम पर कंगना ने आठ पुरस्कार अपने नाम किए थे। कंगना की इस मूवी को 7.2 रेटिंग्स मिली है।
