सर्दियों में बेजान त्वचा को बनाएं ग्लोइंग, इन सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल
Healthy Foods for Skin: सर्दी के मौसम में मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाना ही जरूरी नहीं होता है इसके लिए कुछ सुपरफूड्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही फलों की जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
Skin Care Foods for Winter: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में शरीर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है। सर्दी के मौसम में अक्सर स्किन रूखी और बेजान हो जाती है इसके लिए त्वचा पर नमी की कमी हो जाती है। इस मौसम में मॉइश्चराइजर या क्रीम लगाना ही जरूरी नहीं होता है इसके लिए कुछ सुपरफूड्स को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही फलों की जानकारी दे रहे है।
गाजर- सर्दियों में सबसे ज्यादा खाने वाला फल गाजर होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है तो वहीं पर इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर स्किन को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना गाजर का सेवन करते है तो यह चेहरे पर निखार लाने का काम करता है। इसे सलाद या जूस सब्जियों में शामिल कर सकते है।
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
सर्दियों में स्किन को बेहतर रखने के लिए आंवला फायदेमंद होता है। इस फल में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है। सर्दियों में आंवला खाने से त्वचा की चमक बढ़ती है तो वहीं पर दाग-धब्बे कम होते है। आंवला को आप मुरब्बा, चटनी या रोजाना सादे रूप में खा सकते है। आंवला का सेवन केवल स्किन के लिए नहीं बालों के लिए भी फायदा दिलाता है।
सर्दियों के मौसम में फल के साथ ड्राईफ्रूट्स का भी सेवन करना चाहिए। अखरोट भी ऐसा ही एक सुपरफूड्स है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक की मात्रा से भरपूर होता है। इस सुपरफूड्स को स्किन के अंदर से पोषण देने और नमी बनाए रखने के लिए मदद करते है। आप इसे स्नैक्स के रूप में, स्मूदी में या सलाद में डालकर खा सकते हैं।
सर्दियों में एवोकाडो को स्मूदी, सलाद या ब्रेड स्प्रेड के रूप में खाया जा सकता है।
सर्दियों में हरी सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। पालक इसमें ही सबसे खास सब्जी है। इस सब्जी में आयरन, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। पालक का सेवन करने से शरीर में इन तत्वों की पूर्ति होती है। सर्दियों में पालक का सेवन आप सूप, पराठा, या सब्जी के रूप में कर सकते है।
सर्दियों के मौसम में आपको नट्स का सेवन करना चाहिए। इसमें आप बादाम, काजू, सूरजमुखी के बीज और चिया सीड्स जैसे नट्स और बीज का सेवन कर सकते है। यह स्किन के लिए बेहतर होते है तो वहीं पर इसमें विटामिन ई, ओमेगा-3 और जरूरी फैटी एसिड्स होते हैं जो स्किन को अंदर से पोषण और नमी देते हैं. इन्हें आप स्नैक्स के रूप में या दही और सलाद के साथ ले सकते हैं।
