आपको हर मौसम में हेल्दी रखते है ये बीज, डाइट में जरूर करें शामिल
सर्दी हो या फिर कोई और मौसम सही डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यहां पर फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने के अलावा आप इन खास तरह के बीज का सेवन भी कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Heathy Seeds: सर्दी हो या फिर कोई और मौसम सही डाइट का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। यहां पर फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करने के अलावा आप इन खास तरह के बीज का सेवन भी कर सकते है। इन बीजों में विटामिन, खनिज और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में भरे रहते है।
आप अपनी डाइट में चिया सीड्स को शामिल कर सकते है। एक लोकप्रिय सुपरफूड है जिसे सलाद, स्मूदी और डेसर्ट में उनके पोषण संबंधी लाभों, विशेष रूप से कैल्शियम की मात्रा के कारण मिलाते हैं।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
आप सुबह के समय डाइट में सूरजमुखी के बीज का सेवन कर सकते है यहां पर विटामिन बी-1, तांबा, विटामिन ई, एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. ये मधुमेह को नियंत्रित करने और भूख कम करने में मदद करते हैं।
रोजाना की डाइट में आप तिल के बीज का सेवन करते हैं तो यह भी आपके लिए फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, आहार फाइबर और ओमेगा -6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं. वे खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
आप अपनी डाइट में अनाज के बीज को शामिल कर सकते है। यहां पर एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है तो वहीं पर एंटी-एजिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं।
आप अपनी डाइट में कद्दू के बीज को भी शामिल कर सकती है। यह आयरन का एक बेहतरीन स्त्रोत होता है जो एनर्जी लेवल को बढ़ाने औऱ ताकत देने के लिए फायदेमंद होता है।
