गर्मियों में इन तरीकों से पहचानें खरबूजा, तरबूज जैसे फल मीठे हैं या फीके, नहीं होगा मूड खराब
गर्मी के दौरान मार्केट में कई तरह के फल की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें खरबूजा, तरबूज जैसे फलों के स्वाद या कच्चा या पका पहचानने में सोचना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है जो फलों को अच्छी तरह पहचान पाएंगे।
- Written By: दीपिका पाल
Summer Fruits Identify: गर्मियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर सेहत को बेहतर रखने के लिए लोग उपाय खोजते रहते है। गर्मी के दौरान मार्केट में कई तरह के फल की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें खरबूजा, तरबूज जैसे फलों के स्वाद या कच्चा या पका पहचानने में सोचना पड़ता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में जानकारी दे रहे है जो फलों को अच्छी तरह पहचान पाएंगे।
गर्मियों का राजा तरबूज को खरीदना हर कोई पसंद करते है क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है जो हमारे शरीर में पानी की पूर्ति करता है। इसे खरीदने से पहले तरबूज के नीचे देखें, अगर नीचे की ओर पीला धब्बा गहरा क्रीमी येलो नजर आता है तो समझ जाएं तरबूज पका है। इसके अलावा तरबूज को थपथपाकर भी देखते है अंदर से थप-थप जैसी खोखली आवाज आए, तो वो पका और भरपूर पानी वाला होगा।
Holiday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
यहां पर खरबूजा खरीद रहे हैं तो, आप इसमें पहले खुश्बू से पहचान करें इसके डंठल के पास खुश्बू होती है। अगर खुश्बू ना लगें तो समझ जाइए खरबूजा कच्चा या अधकच्चा हो सकता है। पके खरबूजा की स्किन वैसे तो जालीदार और मोटी होती है लेकिन फीके फलों की त्वचा चिकनी और गीली होती है।
गर्मियों का राजा कहा जाने वाला आम, इसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। आम को पहचान करने के लिए पहले छिलका देखते है। इसका छिलका पीला और सुनहरा है, तो यह स्वाद में मीठा हो सकता है। आम की खूश्बू से भी पहचान की जा सकती है।
अनार को खरीदने के समय भी ध्यान देना जरूरी होता है। इसके लिए आप छिलके की ओर ध्यान दें, यह छिलका रूखा, चमक रहित है, तो यह स्वाद में मीठा हो सकता है। चमक वाले अनार में फीकापन हो सकता है। वहीं पर इसका वजन भी इसे ताजा और रसदार बताती है।
