डिस्पोजेबल गिलास में चाय पीना गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि डिस्पोजल गिलास में मैट्रोसेमिन, बिस्फेनॉल और कई तरह के केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हैं। इसके माइक्रोप्लास्टिक सेल्स से शरीर के हार्मोन्स असंतुलित होते हैं। जिससे थकान, एकाग्रता में कमी, ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे गर्भवती महिलाओं के साथ उनके बच्चों को भी नुकसान पहुंच सकता है।