- Hindi News »
- Photos »
- Hina Khan Left Home For Acting Father Got Angry Relatives Ended The Relationship Know Her Struggle
एक्टिंग के लिए हिना खान ने छोड़ दिया था घर, पापा हो गए थे नाराज, रिश्तेदारों ने खत्म कर लिया था रिश्ता
आज हिना खान अपना 37वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। हिना अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन दिनों हिना ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं फिर भी एक्ट्रेस काम करने से पीछे नहीं हटती। आज वो इंडस्ट्री की हाइस्टे पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने दम पर शोबिज में जगह बनाई है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस ने बहुत मेहनत की है। यहां तक की उन्हें अपना ही घर छोड़ना पड़ गया था। आइए जानें आखिर क्यों हिना खान ने अपना घर छोड़ा?
- Written By: निक्की राय
एक्टिंग के लिए हिना खान ने छोड़ दिया था घर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस को इस इंडस्ट्री में लगभग 15 साल हो चुके हैं। अपने करियर में एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिना ने 'अक्षरा' के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

हिना खान ने पैरेंट्स कभी नहीं चाहते थे कि वो एक्टिंग की दुनिया में जाएं। इसके बाद भी उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर अपना करियर बनाया। 2009 में उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी दौरान उनका उनके परिवार के साथ रिश्ता कमजोर होने लगा था।

'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू में हिना ने बताया था कि वो एक रूढ़िवादी कश्मीरी परिवार से आती हैं। उनके जैसे परिवारों में एक्टिंग करियर का ऑप्शन ही नहीं होता। उनके माता-पिता उन्हें कॉलेज की पढ़ाई के लिए दिल्ली भी नहीं भेजना चाहते थे।

हिना के पिता उनके एक्टिंग करियर से खुश नहीं थे, हालांकि बाद में वो मान गए थे। उनके एक दोस्त के कहने पर उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए ऑडिशन दिया था। जब उन्हें सेलेक्ट किया गया, तो उन्हें इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। अगले दिन उन्हें डायरेक्टर्स ने कॉल करके ये खबर सुनाई थी।

एक्ट्रेस इस सीरियल के लिए माता-पिता को बिना बताए ही मुंबई चली गई थीं। उस वक्त एक्ट्रेस महज 20 साल की थीं। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन टीम वालों ने ही मुंबई में उनका रहने का इंतजाम किया था।

हिना को अपने पिता को ये बात बताने में हफ्ते लग गए थे कि वो एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इस पर हिना के पिता बहुत गुस्सा हुए थे। इसके बाद उनकी मां के दोस्तों और रिश्तेदारों ने उनसे नाता तोड़ लिया था।

काफी मनाने के बाद उनके पेरेंट्स बाद में मान गए। उनके पापा ने उनके आगे पढ़ाई जारी रखने की शर्त रखी थी। तब हिना ने पढ़ाई के साथ एक्टिंग की। बाद में उनके माता पिता भी उनके साथ मुंबई शिफ्ट हो गए।
Hina khan left home for acting father got angry relatives ended the relationship know her struggle
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला के वीर सपूत प्रवीण जंजाल को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने पत्नी और माता को सौंपा सम्मान
Jun 10, 2026 | 11:45 AM‘संकट में संकटमोचक’, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान, गिरीश महाजन पर भड़का BJP का आलाकमान
Jun 10, 2026 | 11:33 AMछत्रपति संभाजीनगर: गुटखा तस्करों का FDA टीम पर हमला, गाड़ी से कुचलने की कोशिश; दो आरोपी गिरफ्तार
Jun 10, 2026 | 11:31 AMKorean Salad Recipe: गर्मियों में ट्राई करें ये 3 टेस्टी कोरियन सलाद, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
Jun 10, 2026 | 11:28 AMTMC को लगा बड़ा झटका! सांसद सुष्मिता देब ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बंगाल के सियासी गलियारे में मची हलचल
Jun 10, 2026 | 11:26 AMचंद्रपुर: वर्धा नदी में डूबने से 5 दोस्तों की मौत, घुग्घुस में मातम; एक साथ बुझ गए पांच घरों के चिराग
Jun 10, 2026 | 11:18 AMजांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
Jun 10, 2026 | 11:15 AMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM















