

Maharashtra Cyber Crime Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में पिछले कुछ सालों के भीतर साइबर अपराध के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विधानसभा में एक तारांकित सवाल के लिखित जवाब में बताया कि, साल 2025 से मई 2026 के बीच पूरे राज्य में साइबर अपराध के कुल 10,505 मामले दर्ज किए गए हैं।
विधायक काशीनाथ दाते, सपा एमएलए अबू आसिम आजमी और विक्रम पाचपुते सहित अन्य विधायकों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने साफ किया कि पुलिस प्रशासन इस पर मुस्तैदी से काम कर रहा है और अब तक इस सिलसिले में 2,379 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
लिखित जवाब में राज्य के प्रमुख मुंबई शहरों के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राजधानी मुंबई में अकेले साल 2025 में साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड के 4,825 मामले दर्ज हुए है। जिनमें नागरिकों से रिकॉर्ड 1,311 करोड़ रुपये की ठगी की गई।
| क्षेत्र/शहर | समय अवधि | अपराध का प्रकार | कुल दर्ज मामले | गिरफ्तारी | फ्रॉड राशि |
|---|---|---|---|---|---|
| पूरा महाराष्ट्र राज्य | 2025 से मई 2026 | कुल साइबर अपराध | 10,505 | 2,379 आरोपी गिरफ्तार | — |
| मुंबई शहर | वर्ष 2025 | साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड | 4,825 | 1,410 आरोपी गिरफ्तार | ₹1,311 करोड़ (₹110 करोड़ रिकवर/फ्रीज) |
| पुणे शहर | जनवरी 2026 – मई 2026 | साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड | 536 | — | ₹2 करोड़ |
| नागपुर शहर | जनवरी 2026 – मई 2026 | सीनियर सिटीजन फ्रॉड | 30 | — | — |