-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Photos »
- Har Har Shambhu Shiv Mahadeva Vainganga Festival 2025 Starts From Today 3day Religious Event On Occasion Of Mahashivratri
‘हर-हर शंभू…शिव महादेवा’, आज से ‘वैनगंगा महोत्सव-2025’ का आगाज, महाशिवरात्रि के अवसर पर 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन, देखें तस्वीरें
किसान क्लब एवं वैनगंगा महोत्सव समिति, अंभोरा की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर 3 दिवसीय 'वैनगंगा महोत्सव-2025' धार्मिक महोत्सव का बुधवार से आगाज होने जा रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
'वैनगंगा महोत्सव-2025' का आगाज।

किसान क्लब एवं वैनगंगा महोत्सव समिति, अंभोरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विश्व हिंदू परिषद विदर्भ प्रांत उपाध्यक्ष नंदकिशोर दंडारे की संकल्पना से महाशिवरात्रि के अवसर पर 3 दिवसीय 'वैनगंगा महोत्सव-2025' धार्मिक महोत्सव का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। यह महोत्सव कुही स्थित क्षेत्र अंभोरा मंदिर में 26 से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव का उद्घाटन बुधवार को शाम 6 बजे अनंत श्री विभूषित द्वारका शारदा एवं जोशी मठ पीठाधीश्वर परमपूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वतीजी महाराज के शुभ हाथों से होगा। इस दौरान विशेष अतिथियों में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी

इस अवसर पर नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और प्रमुख अतिथियों में विधायक कृपाल तुमाने, विधायक आशिष जयस्वाल, राजे मुधोजी भोसले, विहिप के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे मुख्य अतिथि होंगे। महोत्सव की शुरुआत चैतन्येश्वर मंदिर में अतिथियों द्वारा महा गंगा आरती से की जाएगी।

वैनगंगा महोत्सव-2025 की जानकारी देते हुए नंदकिशोर दंडारे ने बताया कि शुभारंभ कार्यक्रम में रामटेक सांसद श्याम कुमार बर्वे, विधायक मोहन मते, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, पूर्व विधायक राजू पारवे, विधायक विकास ठाकरे, नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. हर्ष पोद्दार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहले, पूर्व मंत्री राजेंद्र मुलक उपस्थित रहेंगे।

साथ ही उपविभागीय अधिकारी दृष्टि जैन, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद घरडे, उपविभागीय अधिकारी विद्यासागर चव्हाण, कुही तहसीलदार अरविंद हिंगे, विधायक संजय मेश्राम, पूर्व विधायक सुधीर पारवे, कुही पुलिस निरीक्षक भानूदास पिंदूरकर, अंभोरा देवस्थान ट्रस्ट अध्यक्ष रत्नाकर ठवकर, विश्व हिंदू परिषद के विदर्भ प्रांत अध्यक्ष सूदर्शन शेंडे, वेलतूर पुलिस निरीक्षक प्रशांत मिसाळे, विधायक नरेंद्र भोंडेकर, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री प्रशांत तितरे और अंभोरा के सरपंच राजू कुकडे भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य समारोह में ‘चव्हाण ब्रदर्स लाइव भक्तिमय म्यूजिक कॉन्सर्ट’ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। श्रीजय और अजय चव्हाण बंधुओं द्वारा भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। गुरुवार को शाम 7 बजे अजय चव्हाण और सनी अलबेला द्वारा संगीत कार्यक्रम होगा, जिसके बाद महाकाल सरकार, भजन गायक उज्जैन, अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजे मुधोजी भोसले के हाथों किया जाएगा, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कृपाल तुमाने करेंगे।

शुक्रवार को 'वैनगंगा महोत्सव-2025' के समापन कार्यक्रम का उद्घाटन पीठाधीश्वर श्री. श्री. 1008 महामंडलेश्वर कल्किराम महाराज के हाथों किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले करेंगे। शाम 7 बजे ह.भ.प. सौ. रुपालीताई सवणे (परतुरकर) का ‘काळजाला भिडणारे कीर्तन’होगा।

इसके बाद भक्तों के लिए भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। जिले के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में वैनगंगा उत्सव में शामिल होने की अपील नंदकिशोर दंडारे ने की है। महोत्सव की सफलता के लिए वैनगंगा महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष कमलेश ठवकर, उपाध्यक्ष आकाश भोयर, सचिव निलेश दंडारे, सचिव विपीन गिरडे, सचिव गौरव तुमाने, महेश (जितू) लुटे, सदस्य विजय जैन आदि कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
Har har shambhu shiv mahadeva vainganga festival 2025 starts from today 3day religious event on occasion of mahashivratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM


















