Hair Growth Vitamins: तेजी से बाल बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं ये 5 जरूरी विटामिन
Best Vitamins for Hair Growth: स्ट्रेस, खराब डाइट और पर्यावरण से होने वाले नुकसान की वजह से बालों का झड़ना आम बात हो गई है। हालांकि तेल, मास्क और सीरम बाहर से कमाल कर सकते हैं, लेकिन बालों की असली सेहत सुधारने में विटामिन मददगार हो सकते हैं। ये विटामिन्स बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और झड़ना कम कर ग्रोथ को बढ़ाते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
विटामिन ए शरीर की सभी कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए जरूरी है। यह सीबम बनाने में मदद करता है, जो एक प्राकृतिक तेल है और आपके स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है। विटामिन A की कमी से बाल अक्सर रूखे, कमजोर और टूटने लगते हैं। विटामिन A गाजर, शकरकंद, केल, पालक और लिवर में पाया जाता है।
बायोटिन यानी विटामिन बी 7 केराटिन बनाने में मदद करता है, जो एक तरह का प्रोटीन है और आपके बालों, त्वचा और नाखूनों को बनाता है। नेचुरली बायोटिन अंडे, नट्स, बीज, सैल्मन फिश और शकरकंद जैसे खाने की चीजों में मिलता है। लेकिन अगर डाइट से बायोटिन की पूर्ति न हो, तो विशेषज्ञ की देखरेख में बायोटिन सप्लीमेंट्स लेने से बालों को जरूरी बूस्ट मिलता है।
बारिश के मौसम में बालों को झड़ने से बचाने के लिए ये 8 आसान तरीके
मानसून में हेयर ड्रायर बन सकता है बालों का दुश्मन! भीगे बालों को सुखाने का सही तरीका जान लीजिए
Amla Oil vs Bhringraj Oil: घने, मजबूत और हेल्दी बालों के लिए कौन-सा तेल है ज्यादा असरदार? जानें दोनों के फायदे
Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
विटामिन C न केवल इम्यूनिटी बूस्ट करता है, बल्कि बालों की ग्रोथ में भी अहम भूमिका निभाता है। विटामिन C शरीर को कोलेजिन बनाने में मदद करता है। विटामिन सी शरीर में आयरन एब्जॉर्बशन को बढ़ाता है। यह खट्टे फलों, स्ट्रॉबेरी, अमरूद, शिमला मिर्च और ब्रोकली में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
विटामिन E आपके स्कैल्प के लिए स्पा ट्रीटमेंट जैसा है। यह एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। यह बादाम, सूरजमुखी के बीज, पालक और एवोकाडो के जैसे फूड में पाया जाता है। विटामिन E से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से बाल अंदर से चमकदार और हेल्दी बने रहेंगे।
विटामिन D की कमी से बाल पतले होते हैं और एलोपेसिया से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह विटामिन नए हेयर फॉलिकल्स बनाने में मदद करता है। इसे बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है 15-20 मिनट धूप में बिताना। लेकिन आप इसे फैटी मछली, मशरूम और फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स से भी पा सकते हैं। अगर आपका लेवल बहुत कम है, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना सबसे अच्छा हो सकता है।
