किफायती लेकिन यादगार! इस क्रिसमस पार्टनर को दें पर्सनल टच वाले ये शानदार गिफ्ट्स
Christmas Gifts For Partner: क्रिसमस के मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों या पार्टनर को गिफ्ट देने का सोच रहे है तो आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज की जानकारी दे रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
Christmas Gifts For Partner: दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। यह ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास दिन को लोग हर्षोल्लास से मनाते है। इस मौके पर घर और क्रिसमस ट्री सजाते हैं, और अपनों को गिफ्ट देते हैं। क्रिसमस के मौके पर अगर आप भी अपने दोस्तों या पार्टनर को गिफ्ट देने का सोच रहे है तो आपको कुछ गिफ्ट आइडियाज की जानकारी दे रहे है।
क्रिसमस ट्री- क्रिसमस के मौके पर आप अपने पार्टनर को क्रिसमस ट्री गिफ्ट के तौर पर दे सकते है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाता है, रिश्तों में मजबूती लाता है। घर में फैली नकारात्मकता को यह गिफ्ट खत्म करता है।
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
फोटो फ्रेम- क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट के रूप में आप फोटो फ्रेम को गिफ्ट के तौर पर चुन सकते है। फोटो फ्रेम उपहार में देना न सिर्फ पुराने यादों को ताजा करता है, बल्कि आपके रिश्ते को संजोता है। यह प्यारा गिफ्ट है जो घर की सजावट में खास होता है।
3- मिट्टी की मूर्ति- आप गिफ्ट के तौर पर भगवान यीशु की मिट्टी की मूर्ति गिफ्ट कर सकते है। यह गिफ्ट प्यार, स्थिरता और भगवान से गहरे संबंध को दर्शाती है। आप यह मूर्ति खुद बनाकर या बाजार से खरीदकर अपने पार्टनर को दे सकते है।
4-पियोनिया के फूल- क्रिसमस के मौके पर इस फूल को गिफ्ट करना सही माना जाता है। पियोनिया वास्तु अनुसार सौभाग्य, समृद्धि और खुशी लाते हैं। यह उपहार देने वाले और पाने वाले के लिए सकारात्मक माने जाते है।
5-चांदी के गहने- आप अपने पार्टनर को यह चांदी के गहने गिफ्ट कर सकते है। चंद्रमा और शुक्र ग्रह से जुड़ी चांदी रिश्तों में मधुरता लाती है और नए रिश्तों में शुद्धता और सद्भाव का प्रतीक होती है।
