सोनाक्षी सिन्हा से लेकर नेहा शर्मा तक, बिहार की इन एक्ट्रेसेस का बॉलीवुड में हैं दबदबा
बॉलीवुड के फिल्मों में बिहार के कई एक्ट्रेसेस का दबदबा बना हुआ है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, नेहा शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, नीतू चंद्रा, संदली सिन्हा, आयशा शर्मा और कुमकुम का नाम शामिल हैं।
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी ने साल 2010 में दबंग फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी थीं। दबग के लिए सोनाक्षी को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 में बिहार के जमशेदपुर में हुआ था। हालांकि अब जमशेदपुर झारखंड में आता है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरा हैं। साल 2016 में भारत सरकार ने एक्ट्रेस को पद्मश्री सम्मान से नवाजा था।
फैंस की थमी सांसें! 83 की उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत
Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ। नेहा ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म चिरुथा से अपने करियर की शुरुआत की। नेहा ने तेरी मेरी कहानी, क्या सुपर कूल हैं हम और यंगिस्तान जैसे कई फिल्मों में काम किया।
संदली सिन्हा का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। संदली की पहली फिल्म तुम बिन थी। ये फिल्म हिट हुई थी, लेकिन संदली को सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब संदली खुद का बिजनेस संभालती हैं।
बिहार की बेटी कुमकुम ने करीब 115 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने मदर इंडिया, कोहीनूर, उजाला, नया दौर, गंगा की लहरें, राजा और रंक, आंखे और गीत जैसे कई फिल्मों में काम किया।
नीतू चंद्रा ने साल 2005 में फिल्म गरम मसाला से अपने करियर की शुरुआत की। नीतू ने वन टू का फोर, रण, नो प्रॉब्लम और ओए लकी-लकी ओए जैसे फिल्मों में काम किया।
एक्ट्रेस आयशा शर्मा, नेहा शर्मा की बहन है। आयशा का जन्म 24 जनवरी 1989 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। आयशा ने एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
