मधुबाला से लेकर सायरा बानो तब इन हसीनाओं के प्यार में गिरफ्तार थे दिलीप कुमार
दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का 7 जुलाई यानी आज डेथ एनिवर्सरी है। दिलीप कुमार का दिल पर सबसे पहले एक्ट्रेस कामिनी कौशल पर आया था। कामिनी के बाद दिलीप कुमार की लाइफ में एक्ट्रेस मधुबाला की एंट्री हुई थीं। दिलीप कुमार ने साल 1982 में पाकिस्तानी महिला आस्मा से शादी रचाई थी।
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का 7 जुलाई यानी आज डेथ एनिवर्सरी है। दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह दिए थे।
दिलीप कुमार अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे। आज दिलीप कुमार की याद में हम आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताएंगे।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
दिलीप कुमार का दिल पर सबसे पहले एक्ट्रेस कामिनी कौशल पर आया था। साल 1948 में फिल्म शहीद के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थीं। यही पर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ था, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
कामिनी के बाद दिलीप कुमार की लाइफ में एक्ट्रेस मधुबाला की एंट्री हुई थीं। फिल्म तराना के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हालांकि, मधुबाला के पिता को दिलीप कुमार पसंद नहीं थे। इसलिए दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका।
दिलीप कुमार का नाम एक्ट्रेस वैजयंती माला के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपनी प्यार की बात को सरेआम कबल नहीं किया था, लेकिन उनकी नजदीकियों की चर्चा चारों तरफ हो रही थी।
दिलीप कुमार ने साल 1982 में पाकिस्तानी महिला आस्मा से शादी रचाई थी। आस्मा के साथ दिलीप कुमार के रिश्ते ने उस वक्त फिल्म जगत को हिला दिया था। हालांकि, निकाह के दो साल बाद ही उनका तलाक हो गया।
दिलीप कुमार जब 44 साल के थे, तब उनकी जिंदगी में सायरा बानो ने कदम रखा था। दोनों के बीच उम्र में 22 साल का फासला था। दोनों कब प्यार में पड़े और शादी का फैसला ले लिया। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया।
