जवान से लेकर कल्कि 2898 एडी तक दीपिका पादुकोण इन फिल्मों में निभा चुकी हैं मां की भूमिका
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी में मां किरदार निभाएंगी।
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को येलो ड्रेस में देखा गया था। इसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।
कल्कि 2898 एडी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में दीपिका पादुकोण अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद से कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका के गर्भ से प्रभास का जन्म होगा।
प्रेग्नेंसी में भी काम पर डटीं Deepika Padukone, ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान संग वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका
दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच Deepika Padukone के रोल कटने की खबर निकली झूठी, ‘राका’ टीम ने किया बड़ा खुलासा
दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बीच Deepika Padukone का दर्द हुआ वायरल, आखिरी महीनों में झेली थीं मुश्किलें
फिल्म के ट्रेलर में एक्टर कमल हासन दीपिका के कान में कहते हैं कि डरो मत, एक नया युग आ रहा है। माना जा रहा है कि दीपिका भविष्य में जिस बच्चे को जन्म देगी वो प्रभास हो सकते हैं।
दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान की फिल्म जवान में मां का किरदार निभा चुकी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण छोटे से किरदार में नजर आई थीं। हालांकि इस किरदार में फिल्म में जान डाल दी थी।
ब्रह्मास्त्र के दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाएंगी । ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर कपूर की मां यानी दीपिका पादुकोण की हल्की सी झलक दिखाई गई थी।
दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दीपिका पादुकोण ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में शमशेर बहादुर की मां का किरदार निभाया है। दर्शकों ने फिल्म में दीपिका के अभिनय को काफी पसंद किया था।
दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन हैं। सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए दिखाई देगी।
