प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बीच Deepika Padukone के रोल कटने की खबर निकली झूठी, ‘राका’ टीम ने किया बड़ा खुलासा
Deepika Padukone की फिल्म ‘राका’ में उनके रोल को लेकर चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि एक्ट्रेस का किरदार बेहद अहम है और इसमें कोई कटौती नहीं की गई है।
- Written By: सोनाली झा
दीपिका पादुकोण (फोटो- सोशल मीडिया)
Deepika Padukone Raaka Role Truth: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की सेकंड प्रेग्नेंसी की खबर सामने आने के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म राका को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म में उनका रोल छोटा कर दिया गया है। हालांकि अब मेकर्स ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ‘राका’ में दीपिका पादुकोण का किरदार बेहद अहम है और इसमें किसी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है। टीम ने साफ कहा कि शूटिंग पूरी योजना के अनुसार चल रही है और सेट पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। मेकर्स ने यह भी बताया कि दीपिका फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी भूमिका कहानी के केंद्र में है। ऐसे में उनके रोल को कम करने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं।
शूटिंग जारी, टीम में जबरदस्त उत्साह
फिल्म ‘राका’ की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। इस प्रोजेक्ट को बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और दमदार कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो अपनी भव्य और बड़े बजट की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
स्टारकास्ट और उम्मीदें बढ़ीं
‘राका’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को पहली बार एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में और भी कई बड़े सितारों के शामिल होने की खबरें हैं, जिससे इसका स्केल और भी भव्य हो गया है। मेगा बजट और पैन इंडिया अपील के चलते इस फिल्म से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं।
दीपिका के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास ‘राका’ के अलावा किंग भी है, जिसमें वह शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह पठान 2 और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी बड़ी फिल्मों का भी हिस्सा हैं। ऐसे में यह साफ है कि प्रेग्नेंसी के बावजूद दीपिका अपने करियर में पूरी तरह सक्रिय हैं और उनके प्रोजेक्ट्स में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आई है।
