प्रेग्नेंसी में भी काम पर डटीं Deepika Padukone, ‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान संग वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका
Deepika Padukone Pregnancy: दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी के बीच ‘किंग’ के सेट से उनकी और शाहरुख खान की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक्ट्रेस की मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की जहां तारीफ हो रही है।
- Written By: सोनाली झा
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Deepika Padukone And Shah Rukh Khan On King Set: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह फिल्म किंग के सेट पर नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ सुपरस्टार शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे फैंस के बीच उत्साह और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं।
वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जैसे ही दीपिका सेट पर पहुंचती हैं, शाहरुख खान उनका हाथ थामते हुए नजर आते हैं। यह पल फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कई लोग शाहरुख खान को ‘जेंटलमैन’ बता रहे हैं, तो कुछ दीपिका की प्रोफेशनल कमिटमेंट की तारीफ कर रहे हैं।
प्रेग्नेंसी के दौरान काम को लेकर बहस
यह पहली बार नहीं है जब दीपिका और शाहरुख की केमिस्ट्री चर्चा में आई हो। इससे पहले भी दोनों ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जहां उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दीपिका पादुकोण की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मानते हैं कि उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान इतना काम नहीं करना चाहिए, वहीं कई लोग उनकी मेहनत और प्रोफेशनलिज्म की सराहना कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Pawan Kalyan vs Prakash Raj: प्रकाश राज पर पवन कल्याण का तीखा वार, कहा- ऐसे लोग समाज को बांटते हैं
2 फ्लॉप फिल्मों के बाद टूटने लगी थीं उम्मीदें, फिर ‘जब वी मेट’ ने रातों-रात बदल दी Imtiaz Ali की किस्मत
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
लुक और स्टाइल पर भी चर्चा
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। उनकी बेटी ‘दुआ’ अभी डेढ़ साल की है और अब कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। सोशल मीडिया पर दीपिका के लुक को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स ने उनके आउटफिट को लेकर चिंता जताई है, जबकि कई फैंस ने उनके स्टाइल की तारीफ की है। दीपिका का फैशन सेंस हमेशा से चर्चा में रहा है और इस बार भी उन्होंने अपने लुक से लोगों का ध्यान खींचा है।
फैंस की नजर हर अपडेट पर
मां बनने की खबर के बाद से ही दीपिका पादुकोण की हर एक्टिविटी पर फैंस की नजर बनी हुई है। एयरपोर्ट से लेकर फिल्म सेट तक, उनकी हर झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब ‘किंग’ के सेट से सामने आई इन तस्वीरों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दीपिका अपने काम और पर्सनल लाइफ के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखना जानती हैं। आने वाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।
