दूसरी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बीच Deepika Padukone का दर्द हुआ वायरल, आखिरी महीनों में झेली थीं मुश्किलें
Deepika Padukone Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, जिसके बीच उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।अब कपल दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहा है, जिससे फैंस खुश हैं।
- Written By: सोनाली झा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
Deepika Padukone Pregnancy Experience: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जैसे ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, फैंस खुशी से झूम उठे। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी बीच दीपिका का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान झेले मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की थी।
दीपिका ने Marie Claire को दिए इंटरव्यू में बताया था कि प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में उन्हें काफी शारीरिक और भावनात्मक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि आठवें और नौवें महीने के दौरान और डिलीवरी के वक्त उन्होंने कई चुनौतियों को झेला, जो उनके लिए आसान नहीं था। यह बयान अब दोबारा चर्चा में है, खासकर तब जब उन्होंने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी साझा की है।
‘दुआ’ नाम के पीछे की खास भावना
इसी इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी बेटी ‘दुआ’ के नाम के पीछे की भावना भी साझा की थी। उनके अनुसार, वह अपनी बच्ची को पहले महसूस करना चाहती थीं—उसे गोद में लेकर, उसकी मौजूदगी को समझकर और उसकी पर्सनैलिटी को धीरे-धीरे विकसित होते हुए देखना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि ‘दुआ’ नाम उनके लिए बेहद खास है और यह उस प्यार और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है, जो वे अपनी बेटी के लिए महसूस करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Sonu Nigam Career: पिता की सीख ने बदल दी सोनू निगम की जिंदगी, बोले- पहले मेहनत करो, फिर आराम की जिंदगी जीना
पहली प्रेग्नेंसी से दूसरी तक का सफर
दीपिका और रणवीर ने 29 फरवरी 2024 को अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। इसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने अपनी बेटी ‘दुआ’ का स्वागत किया। अब 19 अप्रैल 2026 को कपल ने एक बार फिर फैंस के साथ बड़ी खुशखबरी शेयर की है। इस बार उनकी पोस्ट में उनकी बेटी ‘दुआ’ भी नजर आईं, जो प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए दिखाई दीं एक बेहद क्यूट और अनोखे अंदाज में इस अनाउंसमेंट को साझा किया गया।
वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं दीपिका
जहां एक तरफ दीपिका अपनी पर्सनल लाइफ के इस खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं, वहीं प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वे काफी एक्टिव हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ में नजर आ सकती हैं।
मातृत्व के अनुभव से मिली नई ताकत
दीपिका पादुकोण का यह अनुभव बताता है कि मातृत्व का सफर जितना खूबसूरत होता है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। उनके इस खुलासे ने कई महिलाओं को अपने अनुभवों से जुड़ने और खुलकर बात करने की प्रेरणा दी है।
