Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune News: शिवनेरी किले में CM फडणवीस ने छत्रपति शिवाजी महाराज को दी आदरांजली, ‘पालना अनुष्ठान’ में हुए शामिल

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 20, 2025 | 02:53 PM

'पालना अनुष्ठान' समेत विभिन्न कार्यक्रम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बता दें कि, महान मराठा योद्धा का जन्म 19 फरवरी, 1630 को जिले की जुन्नर तहसील के शिवनेरी में हुआ था।

सीएम फडणवीस ने पुणे के शिवनेरी किले में मराठा राजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- शिवाजी महाराज ने न केवल ‘स्वराज्य’ की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें प्रबंधन गुरु – कुशल प्रशासक भी बताया, जिन्होंने कल्याणकारी राज्य चलाने का उदाहरण प्रस्तुत किया।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार, लाइन 4-बी और 4-सी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

PMRDA का बड़ा फैसला: 27 गांवों में लगेंगे STP, 976 करोड़ की सीवेज परियोजना

सपकाल बयान पर बवाल: टीपू-शिवाजी तुलना पर भड़की राजनीति, संभाजीनगर में भाजपा का उग्र प्रदर्शन

होली पर पुणे से दानापुर, गोरखपुर, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाए फेरे

इस दौरान सीएम ने कहा- वे सच्चे अर्थों में प्रबंधन गुरु थे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत महाराष्ट्र के 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामित किया गया है।

मराठा राजा की 395वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग किले में एकत्र हुए।

मुख्यमंत्री फडणवीस, उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर शिवनेरी किले में आयोजित ‘पालना अनुष्ठान’ समेत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

महान योद्धा शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को पुणे जिले की जुन्नर तहसील के शिवनेरी में हुआ था।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पुणे के शिवनेरी किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Fadnavis paid tribute to chhatrapati shivaji at shivneri fort

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2025 | 02:14 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Shivaji Maharaj
  • Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
  • Devendra Fadnavis
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.