कहीं मोर की डिजाइन तो कहीं बादाम और दालों से बनी रंगोली, दिवाली पर इन लेटेस्ट डिजाइन से सजाएं घर
Diwali Rangoli Designs in Hindi: देशभर में दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। अगर आप भी दिवाली के इस खास मौके पर रंगोली बनाने जा रहे है तो इस लेटेस्ट डिजाइन को बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Diwali Latest Rangoli Designs: देशभर में दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन रंगों के साथ ही दीयों की रोशनी का खूबसूरत सा त्योहार है। इस मौके पर माता लक्ष्मी औऱ श्रीगणेश की पूजा की जाती है वहीं पर घर आंगन को रंगोली से सजाया जाता है। अगर आप भी दिवाली के इस खास मौके पर रंगोली बनाने जा रहे है तो इस लेटेस्ट डिजाइन को बना सकते है।
दिवाली पर आप भगवान गणेश की प्रतिमा बना सकते है।किसी पूजा-अर्चना से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। रंगोली में गणेश जी की सुंदर आकृति बनाई गई है। इसे बनाना आसान है और यह रंगोली बेहद सुंदर भी लगेगी। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण और गाय की आकृति भी उकेर सकते है। नीले और सफेद रंग के मेल से यह रंगोली अच्छी लगेगी।
Vitamin D Supplements: क्या आपकी हड्डियां सिर्फ सप्लीमेंट्स के भरोसे हैं? जानिए एक्सपर्ट की राय
बारिश में खाने से पहले जान लें ये बात, इन 7 चीजों से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
किसी भी रंगोली की डिजाइन याद न आने पर आप मोर का डिजाइन रंगोली में बना सकते है। यहां आप रंगोली में मोर बनाएंगे तो ये सुंदर रंगों के साथ खिल उठेगी। बीच में घेरा बनाकर उसमें दीपक रख सकते हैं।
दिवाली पर आप ईको फ्रेंडली रंगोली की डिजाइन में आप बादाम और दालों से बनी रंगोली बना सकते है। यह इको फ्रेंडली है और इसे देखकर हर किसी की नजरें रंगोली पर टिकी रह जाएंगी। इसके लिए बस किचन से 2-2 चम्मच मनपसंद रंग की दालें निकालनी हैं।
दिवाली के मौके पर आप सादगी वाली रंगोली बना सकते है। इसमें ही पीले, गुलाबी और सफेद रंगों का यह कॉम्बिनेशन घर के किसी भी कोने में शांति और सुंदरता दोनों बिखेर देगा।
दिवाली दीयों और रोशनी का त्योहार है। प्रतीक के तौर पर रंगोली में हम बड़ा सा दीपक बना सकते हैं। पीले रंग से इसकी ज्योति बना सकते हैं। इसे देखकर लगेगा कि दीपक जल रहा है।
फूलों और बिंदियों से बनी रंगोली घर में बहुत सुंदर लगती हैं. इसे बनाने के लिए आपको मार्केट से महंगे कलर लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आप रंगोली को रंगों और फूलों के साथ भी बना सकते है। गेंदे के पीले फूल और गुलाब के फूलों के साथ आप खास डिजाइन में रंगोली बना सकते है।
