Summer Crochet Trend: तपती गर्मी में भी कूल दिखाएगा क्रोशेट फैशन, जानें स्टाइलिंग टिप्स
Crochet For Summer: नीटेड फैब्रिक फैशन को गर्मियों में पहनने के नाम पर ही भौंहे टेढ़ी हो जाती है, जब कि यह बेहद ट्रेंडी और कूल लग सकता है। बस जरूरत है इसे सही तरीके से स्टाइल करने की।
- Written By: रीता राय सागर
नीटेड फुटवियर (Knitted Footwear) – क्रोशिया का फीवर न केवल कपड़ों तक सीमित है, बल्कि इससे ट्रेंडी फुटवियर भी बनाए जा रहे हैं। क्रोशिया बैले फ्लैट्स, मेरी जेन्स, किटन हील्स, म्युलेस, टाई-अप्स- आप कुछ भी सोचिए और आपको वह मिल जाएगा। सिमोन मिलर, टोनी बियान्को, अक्वाज़ुर्रा, मैग्डा बुटरिम, जिमी चू और प्राडा जैसे ब्रांड्स क्रोशिया फुटवियर बना रहे हैं।
नीटेड बैग (Knitted Bag)- अगर आप क्रोशिया को लेकर अब भी सोच में हैं, तो एक बैग से शुरूआत कर सकते हैं। क्रोशिया से बने बैग बेहद अलग और क्यूट लगते हैं। भीड़ में अलग दिखना हो, तो यह बेहतर चॉइस है। इसमें मल्टीकलर से लेकर सॉलिड कलर तक की रेंज उपलब्ध है।
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
मैं न गांधी हूं, न कोई हीरो… भूख हड़ताल के बीच सोनम वांगचुक की अपील, बोले- अपनी जिंदगी के खुद बनें नायक
Project 17A: समुद्र में बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS महेंद्रगिरि
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
नीटेड पैंट (Knitted Pant)- क्रोशिया फैब्रिक कूल, ब्रीदेबल व आरामदायक होते हैं। इस तरह के पैंट को स्टाइल करना बेहद बोल्ड हो सकता है। इसलिए इसके भीतर एक अच्छे अंड पैंट को पहनें। इसके साथ लॉन्ग ब्लेजर भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
नीटेड ड्रेस (Knitted Dress) – क्रोशिया फैब्रिक से बनी ड्रेसेस बेहद बोहो और कैजुअल वाइब देती है। क्रोशिया में बीच वियर से लेकर मैक्सी ड्रेस तक की रेंज उपलब्ध है। इसे चंकी जूलरी और क्रोशिया बीच बैग के साथ स्टाइल करें और आप तैयार हैं।
नीटेड स्कर्ट (Knitted Skirt)- क्रोशेट स्कर्ट को भी बीच वियर में क्रोशिया टॉप के साथ स्टाइल करके पर्सनलाइज बीच को-ऑर्ड सेट बनाया जा सकता है, जो बेहद डिफरेंट और स्टाइलिश लुक देगा।
नीटेड टॉप (Knitted Top)- फिल्म कॉकटेल-2 में कीर्ति सेनॉन ने क्रोशिया टॉप्स को बड़ी ही खूबसूरती से स्टाइल किया है। वेबी हेयर एंड नौ मेकअप लुक के साथ ये नीटेड टॉप एक फ्रेश लुक देते हैं।
