Nail Art Designs For Bride:शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में दुल्हा और दुल्हन दोनों का खूबसूरत दिखना जरूरी होता है। आउटफिट के अलावा दुल्हन मेकअप का ख्याल भी सही तरीके से रखती है। शादी के मौके पर चेहरे की सुंदरता के साथ हाथों की खूबसूरती भी जरूरी होती है। आज हम आपको नेल आर्ट्स के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में जानकारी दे रहे है जो आपरे नाखूनों की शोभा को बढ़ां देते है।
डार्क और लाइट कलर नेल आर्ट (Dark And Light Colour Nail Art)- इस डिजाइन की नेलआर्ट्स को आप अपने नाखूनों पर लगा सकते है। इसमें उंगलियों पर मैट कलर का इस्तेमाल किया जाता है तो वहीं पर नाखूनों को ग्लिटर लगाई जाती है। यह नेल आर्ट डिजाइन आपके लिए खास दिन के लिए बेस्ट हो सकती है।
स्टोन वर्क नेल आर्ट (Stone Work Nail Art For Bride To Be) - शादी के मौके पर दुल्हन इस नेल आर्ट की डिजाइन को चुन सकते है। इस डिजाइन के लिए आप ओवर डिजाइन नेल्स लगाएं और नाखूनों पर स्टोन वर्क करवाएं। ऐसा कराने से आपके हाथ खूबसूरत नजर आएंगे। इसके साथ ही बार-बार नाखूनों के कलर को बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।
ग्लिटर नेल आर्ट (Glitter Nail Art Designs)- नाखूनों पर ग्लिटर का इस्तेमाल भी किया जाता है। दुल्हन इस डिजाइन को लगाने से पहले सिर्फ गोल्डन कलर ग्लिटर को चुनते है तो अच्छा रहता है। वैसे यह डिजाइन बनवाने के लिए खर्च ज्यादा हो सकता है लेकिन डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देती है।
सिंपल नेल आर्ट (Simple Nail Art Designs)- नाखूनों पर आप अगर सिंपल नेल आर्ट की डिजाइन रखते है तो आपके लिए बेहतर होता है। अगर आप इस तरह के नेल आर्ट को बनाते है तो हाथ सिंपल और सोबर लगेंगे।
डबल शेड नेल आर्ट (Double Shade Nail Art Designs)- दुल्हन इस तरह के नेल आर्ट को चुन सकते है। इसके लिए डबल शेड वाले नेल आर्ट करवाना अच्छा होता है। इस तरह के नेल आर्ट से आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी। साथ ही आपको कलर चुनने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।