बॉक्स ऑफिस कल्कि 2898 AD का दबदबा, जानें चंदू चैंपियन और मुंज्या का कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के दूसरे दिन 54 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.3 करोड़ रुपये हो गए हैं। चंदू शुक्रवार को महज 52 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 56.02 करोड़ हो गया है। मुंज्या ने शुक्रवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- Written By: सोनाली झा
(सोर्स-सोशल मीडिया)
कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के पहले दिन करीब 95.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 54 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.3 करोड़ रुपये हो गए हैं।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
(सोर्स-सोशल मीडिया)
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को साजिद नाडियावाला और कबीर खान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की कहानी मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।
चंदू चैंपियन ने पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में 20.25 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को फिल्म ने महज 52 लाख रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 56.02 करोड़ हो गया है।
अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे हफ्ते फिल्म ने 22.95 करोड़ रुपये कमाए हैं।
मुंज्या ने शुक्रवार को 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 91.75 करोड़ रुपये हो गया है।
