जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को कैदी ने सिर में मारी कैंची, UP की सियासत में हड़कंप
Gayatri Prajapati Attack in Jail: लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला किया गया है। एक बंदी ने उनके सिर पर कैंची से कई वार किए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति
UP News: लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी की जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ है। एक कैदी ने उनके सिर पर कैंची से कई बार वार किए। घटना के बाद जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से ज्यादा टांके लगे हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। हमलावर कैदी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा पर सवाल
इस हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा, “जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला गंभीर चिंता का विषय है। जेल प्रशासन उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराए।” गायत्री प्रजापति, जो अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
अपने चेले-चपाटों को नसीहत दें अखिलेश…अदिति यादव मामले में सपा प्रमुख पर बरसे CM योगी, जानें क्या कुछ कहा
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
जेल में हमला
बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब आरोपी कैदी सफाई कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर कैदी ने अचानक प्रजापति पर हमला कर दिया। फिलहाल जेल प्रशासन आरोपी बंदी से पूछताछ कर रहा है।
बता दें कि यूपी में अखिलेश सरकार के दौरान गायत्री प्रसाद प्रजापति परिवहन/खनन/सिचाई मंत्री थे, फिलहाल वह गैंगरेप के मामले में लखनऊ जेल में बंद हैं। साल 2017 से गायत्री प्रसाद जेल में बंद हैं और कोर्ट ने साल 2021 में गैंगरेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
यह भी पढ़ें- चिदंबरम ने पाकिस्तान को लेकर दिया ऐसा बयान कि मच गया सियासी बवाल! सामने आ गई कांग्रेस की ‘नाकामी’
गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री थे। एक महिला ने लड़की और छह अन्य लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से उनके आवास पर मिलने गई थी। इसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसे नशीली दवा दी और फिर उसका यौन शोषण किया।
